2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनम के संगीत में करीना नहीं करिश्मा ने लगाए जमकर ठुमके, बादशाह ने लगाया रैप का तड़का

संगीत में एक्ट्रेस करीना कपूर शामिल नहीं हुईं। करीना की जगह करिश्मा कपूर फंग्शन में नजर आईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 8 May 2018, 10:06 AM IST

sonam kapoor

sonam kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर की आज शादी है। बीती रात सोनम की संगीत सेरेमनी सैलीब्रेट किया गया। उनके संगीत में परिवार सहित बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। वो न सिर्फ इस सोनम की संगती का हिस्सा बने बल्कि जमकर डांस भी किया। लेकिन संगीत में एक्ट्रेस करीना कपूर शामिल नहीं हुईं। दरअसल करीना इन दिनों फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गईं हुई है। इसीलिए वह शादी के किसी फंग्शन में शामिल नहीं हो सकी थी।

'तारीफां...' गाने पर सभी ने जमकर डांस किया:
करीना की जगह करिश्मा कपूर फंग्शन में नजर आईं। यहां संगीत में करिश्मा ने भी खूब मस्ती की और अपनी बहन करीना कपूर , सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने 'तारीफां...' पर जमकर डांस किया। संगीत के दौरान ये गाना बेहद खास था और शायद ही कोई बॉलीवुड सेलेब होगा जिसने इस गाने पर डांस न किया हो।

At @sonamkapoor’s mehndi ceremony 😍

A post shared by Bollywood’s Magic 🥀 WahRehman (@bollyllover) on

करिश्मा ने कहा ‘आई लव इट’:
सोनम के सांगीत का एक वीडियो जिसमें करिश्मा डांस करते हुए और जोर से ‘आई लव इट’ कहती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो के खिर में वरुण धवन भी मस्ती करते इस गाने में बीच में कूद पड़ते हैं और खूब डांस करते हैं। देखिए ये मजेदार वीडियो।

शादी में शामिल हो सकती हैं करीना:
बता दें कि करीना छुट्टियां मना कर अब लंदन से लौट चुकी हैं। उम्मीद है कि वह आज अपनी दोस्त की शादी में शामिल होंगी। करीना जल्द ही सोनम के साथ फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आने वाली हैं।

रैपर बादशाह ने दिया म्यूजिक का तड़का :
सोनम कपूर के संगीत पार्टी में बॉलीवुड के रैपर सिंगर बादशाह ने अपने म्यूजिक का तड़का दिया तो ब्यॉज ग्रुप में छा गया। फिर क्या था संगती में चार चांद लग गए। संगीत में बादशाह का गाना ‘तारीफां’ तो छाया ही रहा इसके अलावा वरुण धवन की फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ का हिट गाना ‘सैटरडे सैटरडे’ भी खूब बजा।