बॉलीवुड

सोनम कपूर ने उड़ाई सरेआम रणबीर कपूर की धज्जियां, जानें ऐसा क्या कहा

सोनम कपूर अपने बयानों के कारण आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। लेकिन एक्ट्रेस ने एक बार तो हद ही पार कर दी जब उन्होंने दुनिया के सामने रणबीर कपूर की कमियां गिनाना सभी के सामने शुरू कर दिया।
2 min read
sonam_kapoor.jpg

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अनिल कपूर की लाड़ली बेटी सोनम कपूर अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बनी रहती है। हालाँकि शादी के बाद वह और ज़्यादातर मीडिया से दूर रहती है और बयानों के सिलसिला भी थोड़ा थम सा गया है। लेकिन पहले जब भी उन्होंने कुछ भी कहा है उस पर काफ़ी ज़्यादा बवाल हुआ है। एक बार तो सोनम कपूर ने एक्टर रणवीर कपूर की कमियों को गिनाना सबके सामने शुरू कर दिया था। इन बातों को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे।

फ़िल्मों से ज़्यादा चर्चा उनके बयानों पर होते हैं। हम बात सोनम कपूर की कर रहे हैं। सोनम कपूर उन अभिनेत्रियों में आती है जिनके चर्चे फ़िल्मों से नहीं बल्कि उनकी बातों से रहती है। बॉलीवुड में शायद ही कोई सितारा ऐसा बचा होगा जिस पर सोनम कपूर ने भद्दी टिप्पणी ना की हो। यहां तक की दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत महिला का ख़िताब जीत चुकी ऐश्वर्या राय को भी उन्होंने एक बार ग़ुस्से में आंटी कह दिया था। कपूर ख़ानदान के चश्मों चिराग रणबीर कपूर पर भी करण जौहर के शो में एक्ट्रेस ने भद्दी टिप्पणी दी है। जिसकी वजह से वह फिर से एक बार विवादों में घिरते दिख रही है।

ख़बरों की मानें तो एक ज़माने में सोनम कपूर और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में थे। हालाँकि ये रिश्ता ज़्यादा दिन तक नहीं चल पाया। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए मगर इसके बाद सोनम ने रणवीर के ख़िलाफ़ काफ़ी सारी बातें कही थी। उन्होंने करण के शो में यह तक कह दिया था कि रणबीर कपूर सेक्सी लड़की नहीं है। बल्कि एक ऐसे बच्चे हैं जो हमेशा अपनी मां क़ी पलों में चिपके रहते हैं। रणबीर कपूर की बात करें तो रणबीर कपूर की छवी भी बॉलीवुड में एक प्लेबॉय की तरह है। उनके साथ बॉलीवुड की कई हसीनाओं का नाम जुड़ चुका है। मगर जब से रणबीर कपूर आलिया भट्ट की ज़िंदगी में आए हैं। तब से किसी भी चर्चा का विषय नहीं बने हैं।

Updated on:
26 Dec 2021 11:49 am
Published on:
26 Dec 2021 11:39 am