बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी की अटकलों पर सोनम कपूर ने दिया जवाब, शेयर की अपने पीरियड्स की पहले दिन की जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही एक सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को विराम दिया है। एक्ट्रेस ने अपने पीरियड्स की जानकारी शेयर की है। इससे पहले उनके लंदन से मुंबई लौटने के दौरान उनकी ड्रेस के चलते प्रेग्नेंसी की चर्चा ने जोर पकड़ा था।

2 min read
Jul 22, 2021
sonam_kapoor.png

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की एक्ट्रेस बेटी सोनम कपूर प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, पिछले दिनों सोनम एक साल बाद लंदन से मुंबई लौंटी। इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज जैकेट पहना हुआ था। इस ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। अब सोनम ने इन खबरों पर अपनी एक पोस्ट के जरिए जवाब दिया है।

'पीरियड्स के पहले दिन अदरक की चाय'
सोनम कपूर ने हाल ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिससे उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लग गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह गरम पानी पीती दिखाई दे रही हैं। इसके कैप्शन में सोनम ने लिखा,'गर्म पानी की बोतल और अदरक की चाय, मेरे पीरियड्स के पहले दिन के लिए...।' अपने पीरियड्स की जानकारी देने के पीछे सोनम का उद्देश्य उनकी प्रेग्नेंसी पर उड़ रही खबरों को विराम देने के लिए ही लगता है।

ड्रेस के चलते लगे कयास
गौरतलब है कि पिछले साल लॉकडाउन के समय से सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में थीं। लंदन से भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। पिछले दिनों वह लंदन से मुंबई आईं। एयरपोर्ट पर उनके पिता अनिल कपूर उन्हें रिसीव करने पहुंचे। पिता को वहां देखकर एक्ट्रेस की आंखें भर आईं। इस दौरान सोनम ने नीले रंग का बड़ा जैकेट पहना था। इस जैकेट की वजह के कारण लोगों को ऐसा लगा कि वे प्रेग्नेंट हैं। इस दौरान उनकी ड्रेस को लेकर भी ट्रोलिंग हुई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके ड्रेसिंग सेंस का मजाक बनाया।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ऑटोबायोग्राफी के कवर का किया अनावरण
गौरतलब है कि सोनम कपूर को पिछली बार 2019 में 'द जोया फैक्टर' मूवी में देखा गया था। उम्मीद के उलट ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इस मूवी में उनके साथ अभिनेता दलकेर सलमान थे। अनिल कपूर इस मूवी में कैमियो रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा वह अपने पिता के साथ 'एके वर्सेस एके' में कैमियो करती भी दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस ने हाल ही निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पहली बुक 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' के कवर पेज का अनावरण किया। मेहरा की इस ऑटोबायोग्राफी का फ़ॉरवर्ड ए.आर. रहमान ने और आफ्टरवर्ड आमिर खान ने दिया है।

Published on:
22 Jul 2021 05:14 pm