बॉलीवुड

सोनम कपूर ने किया यह ट्वीट, बोली 2009 से छोड़ दिया था मांसाहार

सोनम कपूर ने किया यह ट्वीट, बोली 2009 से छोड़ दिया था मांसाहार
less than 1 minute read
• •
Feb 23, 2020
sonam kapoor
sonam kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनेता शाहिद कपूर से प्रभावित होकर 2009 से मांस खाना छोड़ दिया है। यह भी लिखा है कि मनुष्य के रुप में हम सभी को बेहतर बनने की कोशिश करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया है कि शाहिद कपूर के साथ फिल्म मौसम के दौरान उन्होंने तय किया था कि वे शाकाहारी बनने की कोशिश करेंगी। तभी से वे मांस से दूर रहने की पूरी कोशिश में हैं।

सोनम, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी है। वे एवं फिल्म निर्माता सुरिन्द्र कपूर की पोती हैं। वहीं निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता संजय कपूर और संदीप मारवाह की भतीजी हैं। सोनम कपूर तीनों बच्चों में सबसे बड़ी हैं। एक अभिनेत्री के रूप में अपने केरियर की शुरुआत में सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के रूप में काम किया। उनकी फिल्म ब्लैक के निर्माण के दौरान उन्हें सहायता प्रदान की। इसके बाद उन्होंने फिल्म सांवरिया से एक नए कलाकार रणबीर कपूर के साथ अभिनय की शुरुआत की थी।

Updated on:
23 Feb 2020 01:23 pm
Published on:
23 Feb 2020 01:23 pm