बॉलीवुड

सोनम कपूर ने पति के साथ शेयर किया लिप- लॉक मूमेंट तो लोगों ने पूछ लिया ऐसा सवाल

सोनम कपूर ने साल 2021 को बेहद ही यादगार तरीके से अलविदा किया। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में नए साल का स्वागत किया। एक फोटो में तो सोनम पति संग लिपलॉक करती भी नजर आईं।

2 min read
SONAM KAPOOR AND ANAND AHUJA

इंडस्ट्री की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर फिल्मों में न सही लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वे अपने फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर कुछ न कुछ खास शेयर करती रहती हैं। वो अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक लोगों के साथ शेयर करना पसंद करती हैं। यहीं वजह है कि आपको उनके वॉल पर आए दिन कुछ न कुछ मिल जाएगा।

अब नए साल के मौके पर भी सोनम कपूर ने इसी के चलते कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे अपने पति आनंद अहूजा के साथ नजर आ रही हैं। उनकी ये पिक्चर काफी रोमांटिक है। वे अपने हसबैंड के साथ लिप-लॉक करते हुए नजर आ रही हैं। फैंस के साथ ये फोटो शेयर करके उन्होंने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है।

सोनम कपूर ने साल 2021 को बेहद ही यादगार तरीके से अलविदा किया। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में नए साल का स्वागत किया। एक फोटो में तो सोनम पति संग लिपलॉक करती भी नजर आईं। इस दौरान इस कपल ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया था। सोनम ने इसे डायमंड ज्यूलरी के साथ पेयर किया था।

पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ,'मेरे जीवन के प्यार के लिए नया साल मुबारक हो। वह व्यक्ति जिसके साथ मैं हर नया साल बिताना चाहती हूं। 2022 में आप सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और पूर्ति की कामना करती हूं। न्यू ईयर के मौके पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। फिर ऐसे में सोनम कपूर पीछे कैसे रह जाती।

उनके इस पोस्ट के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन की लाइन लगा दी है। लोग उनके इस कोजी मूमेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं। सोनम की पोस्ट पर फैंस ने भी उन्हें न्यू ईयर विश किया। इस दौरान उनके फैंस में से ही किसी ने कहा कि हम इस साल आप दोनों के बीच नन्हें आहूजा को देखना चाहते हैं।

बता दें कि सोनम कपूर इंडस्ट्री की वो सेलेब्रिटी हैं जो अपनी बेबाकी के लिए बेहद मशहूर हैं। किसी सेलेब को जवाब देना हो या फि किसी पर तंज कसना हो, वे कभी भी किसी भी मौके पर झिझकती या पीछे हटती दिखाई नहीं देती हैं।

Published on:
01 Jan 2022 07:59 pm
Also Read
View All