28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म की रिलीज से पहले शाहिद कपूर की हीरोइन मृणाल ठाकुर को हुआ कोरोना

मृणाल ठाकुर से पहले इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोविड की चपेट में आ चुके हैं। करीना कपूर खान से लेकर अमृता अरोड़ा कोरोना का शिकार हो गई थी जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 1 Jan 2022, 4:59 PM IST

mrunal_thakur_with_shahid_kapoor.jpg

MRUNAL THAKUR WITH SHAHID KAPOOR

इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। अब इस लिस्ट में नया नाम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का है। नए साल के साथ मृणाल ठाकुर के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी की है। दरअसल कोरोना के कुछ लक्षण आने के बाद मृणाल ठाकुर ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।

अब इसके बाद में मृणाल ठाकुर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि ‘मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन मैं ठीक हूं। मैं अपने डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील करते हुए आगे लिखा, अगर आप मेरे संपर्क में रहे हो तो जल्द से जल्द अपना कोरोना टेस्ट करा लें और सभी सुरक्षित रहें’।

आपको बता दें कि मृणाल जल्द ही फिल्म ‘जर्सी’ में शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के चलते उनको इन दिनों कई टीवी शोज में देखा गया। हाल ही में वे द कपिल शर्मा शो में भी नजर आईं थी। अब उनके कोविड प़ॉजिटिव होने के चलते वे आगे आने वाले कुछ दिनों तक प्रमोशन से दूर रहने वाली हैं। दरअसल यह फिल्म बीते 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसी कोविड की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः एक बार फिर ट्रोल हो गईं दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ को लेकर लोगों ने कह दी ऐसी बात

मृणाल ठाकुर से पहले इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोविड की चपेट में आ चुके हैं। करीना कपूर खान से लेकर अमृता अरोड़ा कोरोना का शिकार हो गई थी जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। उसके बाद अर्जुन कपूर से लेकर अनिल कपूर के छोटे दामाद तक की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। यही नहीं टीवी एक्टर और एंकर अर्जुन बिजलानी के ओमिक्रोन से ग्रसित होने की खबर से भी इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ यूं सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, शेयर किया Video

बता दें कि अर्जुन बिजलानी ने कुछ दिन पहले अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी, लेकिन कल रात उन्होंने खुद को कोविड के नए वैरिएंट- ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है, इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पोस्ट में मां के भी संक्रमित होने की खबर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग