28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ यूं सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, शेयर किया Video

इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर विराट कोहली औऱ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपना जश्न का अंदाज लोगों के साथ साझा किया है। दरअसल विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा इस समय अपनी बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं और उन्होंंने वहीं इंडियन क्रिकेट टीम के साथ अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 1 Jan 2022, 3:41 PM IST

anushka_sharma_8.jpg

VIRAT KOHLI AND ANUSHKA SHARMA

सेलेब्स से लेकर आम शख्स तक ने नए साल का अपने-अपने अंदाज में स्वागत किया। किसी ने अपने लव्ड वन के साथ घर पर ही सुकून से रात बिताई तो किसी ने बड़े धूम-धाम से सेलिब्रेशन भी किया और लोगों के साथ उसका वीडियो औऱ फोटोज भी साझा की। 2021 को अलविदा कहने और 2022 का स्वागत करने के सबके अपने-अपने तरीके देखने को मिले।

ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर विराट कोहली औऱ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपना जश्न का अंदाज लोगों के साथ साझा किया है। दरअसल विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा इस समय अपनी बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। इस दौरान उनके साथ पूरी इंडियन क्रिकेट टीम भी मौजूद रही। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में साफ दिख रहा है कि सबने बड़े ही जश्न के साथ नए साल का वेलकम किया है।

इस कड़ी में अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है और उस पर बेहद शानदार मैसेज लिखा है। ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'जिस साल से हमें सबसे बड़ी खुशी मिली है, उसे जाना है तो, 2021 को पूरे दिल से आभार- धन्यवाद।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने फैमिली वाला इमोटिकॉन भी लगाया है। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने अपने ऑफीशियरल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ेंः जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलेशन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर का आया चौंकाने वाला बयान

इसमें रेस्टोरेंट के कर्मचारी स्पेशल डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अनुष्का सहित पूरी टीम के साथ फोटोज भी शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है, 'हम आशा करते हैं कि इस नए साल में सभी को खुशियां मिले। हम आपको अपना प्यार और पॉजिटिविटी भेज रहे हैं।'

यह भी पढ़ेंः एक बार फिर ट्रोल हो गईं दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ को लेकर लोगों ने कह दी ऐसी बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जल्द ही अनुष्का शर्मा तीन प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर देंगी। उनको आखिरी बार 2018 में 'जीरो' मूवी में देखा दया था, जिसमें शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। खबरों के अनुसार बॉलीवुड स्टार अनुष्का जल्द ही दो फिल्मों के लिए शूटिंग शुरू करेंगी। वहीं, उनका एक प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए होगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग