बॉलीवुड

दोनों देशों में तनाव के बीच सोनम की इस पोस्ट पर भड़का फैंस का गुस्सा, लगाए ऐसे गंभीर आरोप

सोनम कपूर द्वारा पोस्ट किए गए इस कंटेट को धार्मिक भावनाओं से प्रेरित कहा जा रहा है।
less than 1 minute read
Feb 28, 2019
Sonam kapoor
Sonam kapoor

भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी देश के साथ खड़े हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रख रहे हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक ऐसी पोस्ट शेयर कर दी कि लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद से सोनम कपूर को ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

दरअसल, ह्युमन्स ऑफ हिंदुत्व नाम के फेसबुक यूजर ने अपने पेज पर एक पोस्ट शेयर किया था। सोनम कपूर ने इसे अपने सोशल मीडिया पोस्ट किया। इसके बाद से इस पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ट्विटर पर उस पोस्ट के कंटेंट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।

सोनम कपूर द्वारा पोस्ट किए गए इस कंटेट को धार्मिक भावनाओं से प्रेरित कहा जा रहा है। साथ ही इसे एक एंटी-हिन्दू प्रोपेगेंडा से प्रेरित पोस्ट बताया जा रहा है। इस पोस्ट के बाद से सोनम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Updated on:
28 Feb 2019 04:42 pm
Published on:
28 Feb 2019 04:42 pm