बॉलीवुड

इतने करोड़ के बंगले में रहते हैं सोनम के होने वाले ​पति, कीमत जान रह जाएंगे दंग

आनंद अहूजा के बंगले की कीमत है 173 करोड़ रुपए।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 1:52 PM IST
sonam kapoor
sonam kapoor

लंबे इंतजार के बाद आखिर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की खबर कन्फर्म हो ही गई है। उनकी शादी की डेट को लेकर उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोनम अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आखिर कपूर परिवार और आनंद के परिवार वालों ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है। दरअसल, दोनों परिवार वालों ने शादी की आधिकारिक पुष्ट‍ि करते हुए बताया कि शादी 8 मई को मुंबई में ही होगी। क्या आप सोनम के होने वाले पति यानी आनंद के बंगले की कीमत जानते हैं। अगर नहीं तो हम आपके बताते हैं कि आनंद अहूजा के बंगले की कीमत है 173 करोड़ रुपए।

भारत में पहला स्‍नीकर बुटीक खोलने वाले बिजनेसमैन:
सोनम के होने वाले मिस्टर आनंद अहूजा एक बिजनेसमैन हैं। वह बिजनेसमैन हरीश अहूजा के पोते हैं। बता दें कि हरीश अहूजा शशी एक्‍पोर्ट्स के मालिक हैं, जो भारत की सबसे बड़ी कपड़ा एक्‍सपोर्ट कंपनी है। वही आनंद भारत में पहला मल्‍टी-ब्रांड स्‍नीकर (जूते) बुटीक खोलने वाले बिजनेसमैन हैं। आनंद के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये साफ पात चलता है कि उन्हें जूते कितने पसंद हैं।

इतने करोड़ के बंगले में रहते हैं आनंद:
आनंद के बंगले की बात करें तो उनके दिल्‍ली वाले बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए है। उनका ये बंगला 3170 स्‍कॉयर यार्ड के प्‍लॉट पर सेंट्रल दिल्‍ली में बना है। 900 स्‍कॉयर फीट के बिल्‍डप एरिया पर बने इस बंगले को 'शेर मुखी' कहा जाता है।

दिल्‍ली के लुटियन जोन में बना है बंगला:
बता दें कि आनंद का ये बंगला, दिल्‍ली के लुटियन जोन में बना है। इस बंगले की सबसे खास बात ये है कि यहां देश के कई टॉप बिजनेसमैन जैसे एलएन मित्तल, नवनी जिंदल, एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल जैसी हस्तियों के बंगले हैं।

अमेरिका के बिजनेस स्‍कूल से की पढ़ाई:
बता दें कि सोनम के बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद ने अमेरिका के बिजनेस स्‍कूल से पढ़ाई की है और भारत वापिस आकर उन्‍होंने अपने परिवार का बिजनेस ही संभाला है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी