जल्द होगी सोनम की शादी
बता दें, सोनम कपूर की शादी मुंबई मे ही होगी। दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा , 'कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है। शादी आठ मई को मुंबई में होगी।' बयान में कहा गया, 'चूंकि यह एक निजी समारोह है , हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं। '