बॉलीवुड

‘प्यार का पंचनामा’ ब्लॅाकबस्टर हिट के बाद अब ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ कर सकती है 1 दिन में 4 करोड़ का आकड़ा पार!

पिछली फिल्म प्यार का पंचनामा के आकड़ो से अंदाजा लगाया जाए तो सुनने में आ रहा है कि ये फिल्म पहले दिन 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। एक्सपर्टस की जानका
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2018, 5:52 PM IST
sonu ke titu ki sweety box ofice collection
sonu ke titu ki sweety box ofice collection

2015 में आई निर्देशक लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा 2 ने पूरे बॅालीवुड में हंगामा मचा दिया था। इस फिल्म के बाद लोगों की उम्मीदें और बढ़ती नजर आ रही हैं। इस हफ्ते निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' रिलीज होने जा रही है। फिल्म का जोनर कॉमेडी है। काफी समय से बॉलीवुड में इस जोनर की फिल्म रिलीज नही हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाएगी।

पिछली फिल्म प्यार का पंचनामा के आकड़ो से अंदाजा लगाया जाए तो सुनने में आ रहा है कि ये फिल्म पहले दिन 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। एक्सपर्टस की जानकारी के मुताबिक खबर है कि फिल्म की टीम भी ये कयास लगाए बैठी है। अगर फिल्म की कहानी लोगों को पंसद आती है तो यकीनन ये इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक साबित होगी। कहा जा सकता है कि ये फिल्म 14 करोड़ के पार जाएगी।

बता दें की लव रंजन इस बार फिर से प्यार के पंचनामा टीम की स्टार कास्ट के साथ वापस आए है। इस बार भी फिल्म में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वाली नोंक-झोंक और इमोशनल ड्रामा दिखाई देगा। फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म कॉमेडी जोनर की फिल्म है। काफी लंबे समय से इस जोनर की फिल्म बॉलीवुड से नदारद है। फिल्म की मेंकिग खास तौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर की गई है। साथ ही इस बार लव ट्रायंगल भी देखने को मिलेगा। गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के बीच के नोंक -झोंक के साथ ही गर्लफ्रेंड को लेकर दो दोस्तों के बीच की तकरार को भी पेश किया गया है।

प्यार का पंचनामा फिल्म में जबर्दस्त डायलॉग्स रहे हैं। खास तौर पर कार्तिक आर्यन के भड़ास में बोले गए वो लंबे-लंबे डायलॉग्स जिसने सभी के दिल जीत लिए थे। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के ट्रेलर में भी कुछ इसी तरह के डायलॉग्स देखने को मिले है। उम्मीद है कि प्यार का पंचनामा की तरह ही ये फिल्म भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी। फिलहाल दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
22 Feb 2018, 5:52 PM IST
Published on: