
Sonu Nigam Gets Angry: फेमस सिंगर सोनू निगम बेंगलुरु में अपने एक लाइव शो के दौरान गुस्से में नजर आए। ये शो एक कॉलेज में हुआ था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में सोनू निगम एक फैन की 'रूड' डिमांड पर प्रतिक्रिया देते हुए गुस्से में दिख रहे हैं। उनका कहना था कि उन्होंने कन्नड़ भाषा के प्रति हमेशा प्यार और सम्मान दिखाया है, लेकिन फैन का धमकी भरा तरीका उन्हें अच्छा नहीं लगा।
सोनू निगम ने कहा कि वो कन्नड़ भाषा के गाने गाना पसंद करते हैं और कर्नाटक के लोगों का सम्मान करते हैं। वो बोले- "मैंने सभी भाषाओं में गाने गाए हैं और जो मेरी जिंदगी के बेहतरीन गाने हैं वो कन्नड़ के ही हैं।" उन्होंने ये भी बताया कि जब भी वो कर्नाटक में परफॉर्म करते हैं, तो वो हमेशा इज्जत से आते हैं क्योंकि कर्नाटका के लोग उन्हें अपना परिवार मानते हैं।
सोनू निगम ने खुलासा किया कि एक फैन ने गुस्से में कन्नड़ में गाने की मांग की। उन्होंने कहा- "मुझे अच्छा नहीं लगा कि एक लड़का, जिसकी उम्र मुझसे कम होगी, मुझे धमकी दे रहा था, 'कन्नड़, कन्नड़'।" उन्होंने ये भी जोड़ा कि इस तरह की घटनाएं पहलगाम जैसी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
सोनू निगम ने अपने फैंस को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, "अगर एक भी कन्नड़ फैन होगा, तो मैं उसके लिए कन्नड़ गाता हूं। मैं पूरी दुनिया में जहां भी जाता हूं, अगर एक कन्नड़ फैन होगा, तो मैं उसे इज्जत से कन्नड़ में कुछ गाने गाऊंगा।" उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि इस तरह की 'रूड' डिमांड से बचना चाहिए।