फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा- "रेड 2 देखी। कहानी शानदार है। अजय देवगन वर्सेस रितेश देशमुख...।" वहीं एक और यूजर ने कहा- "क्या मूवी है यार... पैसा वसूल।" तीसरे यूजर ने लिखा- "पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म। दमदार डायलॉग, इंटेंस सीन... अजय देवगन बेहतरीन फॉर्म में हैं।" वहीं कुछ यूजर्स इसे नापसंद भी करते दिखे, लेकिन अधिकतर लोग इसे अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।