
कभी स्टेज शो से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले सोनू निगम अाज बॉलीवुड के टॉग गीतकारों में एक हैं। इस मशहूर सिंगर का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में 30 जुलाई 1976 को हुआ था। उनके माता-पिता भी गायक थे। शुरु से ही उनकी दिलचस्पी गानों में थी और वो भी अपने माता पिता की तरह गायकी की फील्ड में ही अपना कॅरियर बनाना चाहते थे। अपने इसी ख्वाब को अजांम देने के लिए उन्होंने अपने माता-पिता के साथ ३ साल की उम्र से ही स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरु कर दिया था।
आज सोनू इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। उनके नाम फिल्म जगत में कई बेहतरीन गाने दर्ज हैं। जिनमें कुछ मुख्य गाने इस प्रकार हैं...
1. Deewana Tera
सोनू निगम 19 वर्ष की उम्र में पाश्र्वगायक बनने का सपना लेकर अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। यहां उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अपने जीवन यापन के लिए वह स्टेज पर मोहम्मद रफी के गाये गानो के कार्यक्रम पेश किया करते थे। इसी दौरान प्रसिद्ध कंपनी टी.सीरीज ने उनकी प्रतिभा को पहचान उनके गाये गानो का एलबम 'रफी की यादें' निकाला। सोनू निगम ने पाश्र्वगायक के रूप में अपने सिने करियर की शुरूआत फिल्म 'जनम' से की लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी ।लगभग पांच वर्ष तक वह मुंबई में पाश्र्वगायक बनने के लिए संघर्ष करने लगे। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। इस बीच सोनू निगम ने बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में पाश्र्वगायन किया लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।
Ab Mujhe Raat Din
सोनू निगम के कैरियर के लिए 1995 अहम वर्ष साबित हुआ और उन्हें छोटे पर्दे पर कार्यक्रम 'सारेगामा' में होस्ट के रूप में काम करने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम से मिली लोकप्रियता के बाद वह कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। इस बीच उनकी मुलाकात टी.सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से हुई जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचान करके अपनी फिल्म 'बेवफा सनम' में पाश्र्वगायक के रूप में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म में उनके गाए गीत 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया।
3. Suraj Hua Maddham
फिल्म और गीत की सफलता के बाद वह पाश्र्वगायक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। बेवफा सनम की सफलता के बाद सोनू निगम को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए। जिनमें दिल से 'सोल्जर, आ अब लौट चले, सरफरोश, हसीना मान जाएगी और ताल जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल थी। इन फिल्मों की सफलता के बाद उन्होंने सफलता की नई बुलंदियों को छुआ और एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
4. Saathiya
सोनू निगम को वर्ष 1997 में अनु मलिक के संगीत निर्देशन में बार्डर फिल्म में पाश्र्वगायन करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उन्होंने 'संदेशे आते है' गीत के जरिए अपने ऊपर लगे मोहम्मद रफी के क्लोन के ठप्पे को सदा के लिये मिटा दिया। वर्ष 1997 में ही सोनू निगम को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'परदेस' में पाश्र्वगायन करने का अवसर मिला। नदीम श्रवण के संगीत निर्देशन में उन्होने 'ये दिल दीवाना' गीत गाकर न सिर्फ अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया बल्कि युवाओं के बीच क्रेज भी बन गए।
5. Kal Ho Naa Ho
सोनू निगम अब तक दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके है। सबसे पहले उन्हे 2002 में फिल्म साथिया के 'साथिया' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसके बाद 2003 में फिल्म कल हो ना हो के गीत 'कल हो ना हो' के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक के फिल्म फेयर पुरस्कार के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया।