24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गायकी के अलावा मिमिक्री और डबिंग आर्टिस्ट तक का काम कर चुके हैं सोनू निगम, जानें उनके बारे में खास बातें

गायकी के अलावा मिमिक्री और डबिंग आर्टिस्ट तक का काम कर चुके हैं सोनू निगम, जानें उनके बारे में खास बातें

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jul 25, 2018

sonu nigam work as mimikry artist and dubbing artist unknow facts

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम आज देश की उन गायको में से एक हैं जिनकी आवाज हर किसी के सर चड़ बोलती है। उनका गाया एक-एक गीत लोगों के दिलों में बस जाता है। कभी स्टेज शो से अपने कॅरियर की शुरुआत कर वाले सोनू शादियों और पार्टियों में गाना गाकर अपने पेट का गुजारा करते थे।  

sonu nigam work as mimikry artist and dubbing artist unknow facts

बॅालीवुड में आने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। इस इंडस्ट्री को सोनू ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। पर क्या आप जानते हैं गायकी के अलावा ये मशहूर सिंगर एक्टिंग और मिमकरी में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। पर अफसोस उनकी हर फिल्म सुपर फ्लॅाप फिल्म साबित हुई।  

sonu nigam work as mimikry artist and dubbing artist unknow facts

आपको बता दें सोनू निगम ने कई कार्टून फिल्मों में डबिंग की है। सबसे मशहूर डबिंग उन्होंने हॅालीवुड फिल्म अलादिन में की है। इसके अलावा फिल्म रियो में भी उन्होंने बतौर डबिंग आर्टिस्ट काम किया। सोनू निगम को मिमिकरी करने का भी काफी शौक है। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान की डबिंग की हुई है।  

sonu nigam work as mimikry artist and dubbing artist unknow facts

सोनू ने 19 साल की उम्र में गायकी को अपना कॅरियर बनाने का सोचा था। तब वह अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गंलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया।          

sonu nigam work as mimikry artist and dubbing artist unknow facts

सोनू निगम ने कई बी और सी ग्रेड फिल्मों में भी गाने गाए हैं। लेकिन वहां उन्हें किसी तरह की सफलता नहीं मिली।