बॉलीवुड

चंद सेकंड में 30 साल के इस लड़के ने बदल डाली सबकी सोच, सोनू निगम को भी खड़े होकर बजानी पड़ी थी ताली

बॉलीवुड में सिंगर के नाम पर एक से एक धुरंधर भरे पड़े हैं, लेकिन एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद ये कहना गलता नहीं होगा कि 'किसी को भी जल्दबाजी में जज नहीं करना चाहिए'. वीडियो में एक लड़के ने सोनू निगम (Sonu Nigam), श्रेया गोसाल (Shreya Ghoshal) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को खड़े होकर ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया.

2 min read
Mar 09, 2022
चंद सेकंड में 30 साल के इस लड़के ने बदल डाली सबकी सोच, सोनू निगम को भी खड़े होकर बजानी पड़ी थी ताली

बॉलीवुड सिंगर्स किसी भी पहचान के मोहताज नहीं. आज के समय में हर कोई बॉलीवुड में कई मशहूर सिंगर्स का नाम आसानी से बता सकता है. बॉलीवुड में आए दिन नए-नए सिंगर्स की आवाज सुनने को मिलती है. इन सिंगर्स में कुछ बेहद पुराने हैं तो कुछ बस कुछ समय पुराने हैं, जैसे 90 दशक के. इसके अलावा सिंगर्स की तरह की रियलिटी शो का काफिला भी काफी पुराना है. जहां एक से एक अपनी शानदार परफॉर्मेंस देते हैं और जज उनकी तारीफों के पूल बांध देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो पुराना है, लेकिन इसको देखने के बाद ये कहना गलता नहीं होगा कि 'किसी को भी जल्दबाजी में जज नहीं करना चाहिए'.

वीडियो 4 मिनट है, लेकिन इसमें कुछ ही सेकंड्स में एक 30 साल लड़का वो कर दिखाता है कि वहां मौजदू हर कोई खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर हो जाता है. दरअसल, ये वीडियो 'X Factor Show' का है, जब इसमें सोनू निगम (Sonu Nigam), श्रेया गोसाल (Shreya Ghoshal) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) जज हुआ करते थे. वायरल वीडियो में एक शख्स स्टेज पर आता है और वो क्या गाने वाला है उसके बारे में बताता है. जज उससे उसकी उम्र पूछते हैं तो वो 30 साल बताता है. इसके बाद सभी जज उनको हल्के में लेते हैं और उसको शुरू करने के लिए कहते हैं. शुरूआत में सभी ने उसके चुलबुल अंदाज से ही उसको जज कर लिया था.

इसके बाद वो अपना परफॉर्मेंस शुरू करता है और स्टेज पर घूम कर खड़ा होता है, जिसको देखने के बाद श्रेया घोसाल कहती हैं कि 'ये तो घूम गया'. उसके बाद पीछे से गाने का म्यूजिक बजता है और 30 साल का ये लड़का अपना गाना शुरू करता है, जिसकी आवाज सुनने के बाद हर किसी का चेहरा चौंकने वाला होता है. खास बात ये होती है कि वो लड़का गाने के साथ-साथ MJ (Michael Jackson) के स्टाइल में पूरे स्टेज पर डांस भी करता है, जो सभी को बेहद पसंद आता है. लड़के ने अक्षय कुमार की फिल्म 'फिर हेरा फेरी' का गाना 'जब भी कोई हसीना' गाया होता है. लड़के की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद वहां मौजूद सभी लोग और तीनों जज्स उसके लिए स्टैंडिंग ओवेशन देते हुए तालियां बजाते हैं.

Updated on:
09 Mar 2022 12:13 pm
Published on:
09 Mar 2022 12:02 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा