एक्टर सोनू सूद ( Sonu Sood ) फिर आए मदद के लिए आगे चमोली आपदा से पीड़ित परिवार की कर रहे हैं मदद हादसे में पिता से बिछड़ी 4 बच्चियों की मदद करने का लिया एक्टर ने फैसला
नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के दौरान एक्टर सोनू सूद ( Sonu Sood ) प्रवासी मजदूरों और गरीबों की मदद कर उनकी मसीहा बन गए। महीनों बाद भी अभिनेता लोगों की मदद करते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं एक बार फिर से सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। चमोली में आई आपदा के कारण 4 बच्चियां अपने पिता से बिछड़ गई थीं। ऐसे में अभिनेता ने उन बच्चियों की मदद करने का फैसला लिया है।
दरअसल, उत्तराखंड के चमोली जिले में भीषण बाढ़ ने कई घर तबाह कर दिए। इस हादसे में कई परिवारों के सदस्य आज भी गायब हैं। ऐसे में जिले में रहने वाले परिवार की चार बच्चियों के पिता की इस हादसे में जान चली गई। बच्चियों के पिता आलम सिंह जल विद्युत परियोजना से जुड़ी ऋत्विक कंपनी में एक इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करते थे। हादसे के 8 दिन बाद उनका शव मिला। जो कि मलबे के नीचे दबा हुआ था। वहीं पूरा परिवार का खर्च वह अकेले ही उठाते थे। ऐसे में सोनू ने उन चार बच्चियों को गोद लेने का फैसला किया है।
सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 'यह परिवार अब हमारा है।' अभिनेता का यह अंदाज देख एक बार फिर से लोगों की आंखे नम हो गई हैं। कमेंट कर उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रह हैं। आपको बता दें बच्चियों के साथ उनकी माता भी हैं। सोनू सूद ने बच्चियों की पढ़ाई और देखरेख की सारी जिम्मेदारी खुद पर ली है।