बॉलीवुड

फैन अपने खून से बनाकर दी Sonu Sood की पेंटिंग, तो एक्टर बोले – ‘इससे अच्छा तो…’

हाल में सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके एक फैन ने उनको अपने खून से पेंटिंग बना कर दी है, जिसको लेकर एक्टर ने बड़ी बात कही है।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2022, 11:08 AM IST
फैन अपने खून से बनाकर दी Sonu Sood की पेंटिंग
फैन अपने खून से बनाकर दी Sonu Sood की पेंटिंग

इंडस्ट्री के दरियादिल एक्टर कहे जाने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना महामारी के समय में लोगों के लिए मसीहा बने थे। उन्होंने लाखों लोगों को घर भेजा था, जो काफी समय से अपने घर नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में सोनू लोगों के लिए भगवान बन गए। उन्होंने कोरोना महामारी के बाद भी लोगों की खूब जमकर मदद की। किसी को घर की जरूरती थी, तो उसको छत दी। किसी को किताबों की जरूरत थी, तो उनको किताबें मुहैया कराई। लोग उनको ट्विटर पर टैग कर उनसे मदद की गुहार लगाते हैं, जो देखते ही देखते हल भी हो जाती है। ऐसे में लोग उनके लिए कई तरह के तोफे लाते हैं, जिसकी फोटो-वीडियो एक्टर शेयर करते हैं।

हाल में उनके फैन ने एक ऐसा ही तोफा दिया, जो किसी को भी चौंका सकता है। इतना ही नहीं अपने फैन के इस तोफे से खुद एक्टर भी हैरान रह गए थे। दरअसल, सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनका एक फैन उनको उनकी ही एक पेंटिग देता नजर आ रहा है, लेकिन इस पेंटिंग की खास बात ये है कि इसको फैन ने अपने खून से बनाया है।

साथ ही जब फैन एक्टर से मिला तो उसने कहा कि 'वो सोनू के लिए अपनी जान भी दे सकता है'। हालांकि, सोनू ने इस शख्स और अपने बाकी फैंस के साथ एक बड़ा मैसेज साझा किया है, जिसमें उन्होंने ये बात साफ कही है कि 'प्लीज ऐसा न करें'। सोनू ने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा 'ख़ून दान करो मेरे भाई। न से मेरी पेंटिंग बना कर व्यर्थ नहीं। बहुत बहुत आभार'।

यह भी पढ़ें: Alia-Ranbir की 'Brahmastra' ने बायकॉट गैंग की उड़ा दी नींद! ओपनिंग डे पर तोड़ दिए कमाई के रिकॉर्ड


साथ ही एक्टर के इस मैसेज और वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं एक्टर का फैन भी उनके मिलकर काफी खुश नजर आ रहा है। साझा की गई वीडियो में सोनू कहते हैं कि 'ये एक टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। भाई साहब ने मेरी पेंटिंग बनाई है। तभी फैन बीच में बोलता है खून से। तभी सोनू कहते हैं कि यही आपने गलत किया कि आपने इसे खून से बनाया'। इसके बाद फैन कहता है कि 'मैं आपके लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दूंगा'।

इसके बाद सोनू कहते हैं कि 'मैं समझ सकता हूं आपकी फीलिंग्स, लेकिन खून से ही क्यों'। वीडियो में एक्टर आगे कहते हैं कि 'इससे अच्छा आप खून डोनेट करें'। साथ ही सोनू का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। उनकी बाकी फैंस भी उनके इस वीडियो पर पर रिक्वेस्ट कर रहे हैं। एक्टर के बाकी फैंस आर्टिस्ट को काफी सपोर्ट कर रहे हैं और उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जब मिर्जापुर के 'काली भईया' Pankaj Tripathi को सरकार के खिलाफ बोलने पर जेल में बिताने पड़े थे 7 दिन!

Published on: