बिहार के बेलसंड गांव से निकल कर मुंबई कई बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को आज किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। एक वक्त था, जब वो अपने गांव के नाटकों में लड़की का किरदार निभाया करते थे, लेकिन आज के समय पंकज त्रिपाठी ने दर्जनों फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। पंकज त्रिपाठी ने इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी अपनी जबरदस्त आदाकारी का जलवा दिखाया है, जिसके लोग कायल हैं। वो अपने किरदार को ऐसे निभाते हैं, जैसे उसको जी रहे हैं। पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री में आने से पहले पंडिताई और किसानी किया करते थे।