बॉलीवुड

सोनू सूद को सड़क किनारे मिलीं बुजुर्ग महिला, दिल छू लेने वाला वीडियो आया सामने

Sonu Sood Video: सोनू सूद का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वह एक बुजुर्ग महिला के पास बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से क्या अपील की है? चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2025, 1:24 PM IST
Sonu Sood Viral Video
सोनू सूद के लेटेस्ट वीडियो ने जीता फैंस का दिल (फोटो सोर्स: एक्टर एक्स अकाउंट)

Sonu Sood: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है उनका लेटेस्ट वीडियो। वह अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी बातें या वीडियो शेयर करते हैं, जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। कभी किसी की मदद करके तो कभी छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाकर, वे हमेशा चर्चा में रहते हैं।

लोग उन्हें सिर्फ एक हीरो नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी जानते हैं। लॉकडाउन के समय उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करके सबका दिल जीत लिया था, और आज भी लोग उन्हें उसी वजह से याद करते हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला, जिसे देखकर हर कोई खुश हो रहा है।

वीडियो में क्या बोले एक्टर

इस वीडियो में सोनू सूद एक बुजुर्ग महिला के पास बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वह बताते हैं कि यह अम्मा कमाल की सिंगर हैं। इसके बाद वह बड़ी विनम्रता से उनसे कुछ गाने की गुजारिश करते हैं। बुजुर्ग महिला मुस्कराते हुए मराठी भाषा का एक गीत गाना शुरू करती हैं। उनका सुर, उनका लय और उनकी आवाज इतनी भावनात्मक होती है कि देखने वाले का दिल छू जाता है।

गाना खत्म होने के बाद सोनू सूद उनकी तारीफ करते हैं और मुस्कराते हुए कहते हैं, "बहुत बढ़िया, आप आर्टिस्ट हैं।" यह सुनकर अम्मा के चेहरे पर खुशी आ जाती है और वह सोनू सूद को आशीर्वाद देती हैं।

इस पूरे पल को सोनू सूद ने कैमरे में कैद किया और इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए एक बेहद दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "हुनर तो सभी में होता है। किसी का छिप जाता है, किसी का छप जाता है। अम्मा, आप कमाल हो। गणपति बप्पा मोरया।"

वीडियो देख फैंस हुए खुश

वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट करने लगे। ऐसा लगा जैसे प्रतिक्रियाओं की बरसात हो गई हो। किसी ने लिखा, "सोनू सूद, आप ही असली हीरो हैं।"
किसी ने कहा, "अम्मा की आवाज ने दिल छू लिया।"
बहुत से लोगों ने हाथ जोड़ने और दिल वाले इमोजी भी शेयर किए।

Updated on:
25 Aug 2025, 1:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’