बॉलीवुड

Sonu Sood ने खोला ढाबा, तंदूरी रोटी बनाते हुए बोले- ‘सबसे बेस्ट बनाता हूं जल्दी आओ’

सोनू सूद ने खोला अपना ढाबा तंदूरी रोटी बनाते हुए बोले सबसे अच्छी मैं बनाता हूं सोनू दा ढाबा में लोगों को दिया न्यौता

2 min read
Feb 22, 2021
Sonu Sood
Sonu Sood

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने जरूरतमंद लोगों और प्रवासी मजदूर की जमकर मदद की। उन्हें घर पहुंचाने से लेकर जॉब मुहैया कराने तक सोनू ने हर वो मुमकिन कोशिश की जिससे मुसीबत से घिरे लोगों की मदद हो सके। सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद मांगने वालों की लाइन लगी रहती है। वहीं सोनू भी लोगों की आवाज तुरंत सुनते हैं और मदद करते हैं। इसी बीच सोनू अपने अलग-अलग टैलेंट से भी लोगों को हैरान करते रहते हैं। इस बार सोनू ने अपना खुद का ढाबा खोलने की बात बताई है। उन्होंने तंदूरी रोटी बनाते हुए इस बात की जानकारी दी है।

सोनू सूद ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो गोल रोटी बेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोटी बेलने के बाद सोनू उसे तंदूर में लगाते हैं और कहते हैं कि मुझसे अच्छी कोई रोटी नहीं बना सकता है।

वीडियो में सोनू कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सबसे बेस्ट रोटी सोनू सूद बनाता है इसलिए जल्दी से सोनू सूद के ढाबे पर जल्दी आओ। उसके बाद सोनू कहते हैं चलो अगली बनाते हैं। सोनू के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं फैंस ढाबे का पता भी पूछ रहे हैं।

सोनू के इस टैलेंट की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सर आप सबसे अलग हो। तो दूसरे ने लिखा- सर आप लेजेंड हो। बता दें कि सोनू सूद इससे पहले अपना टेलर वाला अवतार भी दिखा चुके हैं। सोनू लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी लगातार मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने चमोली त्रासदी में मारे गए एक शख्स की चार बेटियों को गोद लिया है।

Published on:
22 Feb 2021 12:36 pm
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स