बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर गिरा शख्स, सोनू सूद ने भागकर ऐसे बचाई जान, देखते रह गए लोग

सोनू सूद बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें जरूरतमंदों का मसीहा कहा जाता है। एक बार फिर अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है, जिसे लेकर उनकी वाह वाही हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2023, 11:40 AM IST
sonu sood
sonu sood

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुके सोनू सोदू को लोग खूब पसंद करते हैं। इनकी दरियादिली के सभी मुरीद हैं। सोनू सूद ने कोविड काल में लोगों की खूब मदद की थी अब एक बार फिर एक्टर ने मदद को हाथ आगे बढ़ाया और एक शख्स की जान बचाई।

सोनू सूद हाल ही में दुबई से वापस लौट रहे थे और इमिग्रेशन काउंटर पर उस वक्त अफरातफरी जैसी हालत हो गई, जब एक अधेड़ यात्री वहीं बेहोश हो गया। शख्स को देखकर वहां आस पास खड़े लोग न एक दम से हैरान और परेशान हो गए थे, लेकिन कोई कुछ कर नहीं रहा था।

तभी सोनू सूद ने उस शख्स को देखा और उसे सहारा दिया। एक्टर ने उन्हें तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। इसके कुछ समय बाद शख्स को होश आया। एक्टर के इस कारनामे को देख वहां का स्टाफ और एक्टर के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्टर ने किसी की मदद की हो। इससे पहले भी वो हजारों के लिए मसीहा बन चुके हैं। कोरोना काल में लोगों की मदद करके बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद गरीबों के मसीहा बन चुके हैं।

लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद मुंबई और भारत के अन्य शहरों में फंसे अप्रवासियों के लिए आशा की किरण बने थे। उन्हीं की मदद से लाखों लोग सुरक्षित अपने गांव पहुंचाने में सफल रहे। 2021 में भी सोनू और उनकी टीम ने मुंबई में जरूरतमंद लोगों की मदद की थी।

(Sonu Sood) मुसीबत के मौके पर सोनू सूद के अलावा उनके पूरे परिवार ने घर के बार भी आए लोगों फाइनेंशियल और मेडिकल हेल्प की थी। हाल ही में सोनू ने वीडियो कॉल पर सबको मदद देने का वादा भी किया।

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही एक्शन थ्रिलर 'फतेह' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्रा कर रहे हैं। ये फिल्म 2023 के मध्य में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- फोटो क्लिक करने पर फिर हाई हुआ जया बच्चन का पारा

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन