बॉलीवुड

फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’, में सलमान खान को मिली थी माधुरी दीक्षित से कम फीस? सूरज बड़जात्या ने किया सच का खुलासा

Sooraj Barjatya Interview: फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित को सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी? अब इन खबरों पर खुद निर्देशक सूरज बड़जात्या ने विराम लगा दिया है और लोगों को सच्चाई बताई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 3:52 PM IST
Sooraj Barjatya On Hum Aapke Hain Koun Salman And Madhuri Fees
सूरज बड़जात्या ने की हम आपके हैं कौन को लेकर बात (Photo Source- Instagram/@madhuridixitnene))

Sooraj Barjatya On Hum Aapke Hain Koun Salman And Madhuri Fees: बॉलीवुड की पारिवारिक फिल्मों का जिक्र हो और साल 1994 में आई 'हम आपके हैं कौन' का नाम न आए, ऐसा मुमकिन नहीं है। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था, बल्कि आज भी दर्शक इसे उतने ही चाव से देखना पसंद करते हैं जैसे नई रिलीज पर देखा था। इस फिल्म से जुड़े कई किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं, जिनमें से एक यह भी है कि उस दौर में माधुरी दीक्षित को सलमान खान के मुकाबले ज्यादा फीस दी गई थी। अब खुद फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने इस पुरानी चर्चा पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और लोगों को सच्चाई बताई है।

क्या माधुरी दीक्षित को मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस?

सूरज बड़जात्या ने सिद्धार्थ कनन संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जब उनसे होस्ट ने पूछा कि क्या यह वाकई सच है कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के लिए माधुरी दीक्षित को सलमान खान से ज्यादा पैसे दिए गए थे? तो निर्देशक ने इस बात पर खुलकर अपनी बात रखी और उन्होंने उन सभी अफवाहों से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता और यह बात सच नहीं है।

फिल्म हम आपके हैं कौन' को लेकर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में यह बात सुनी जाती रही थी कि उस समय माधुरी दीक्षित के बड़े स्टारडम के चलते उन्हें ज्यादा फीस मिली थी, लेकिन सूरज बड़जात्या के इस जवाब ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और सच्चाई सबके सामने आ गई है।

सलमान-माधुरी की केमिस्ट्री पर क्या कहा?

सूरज बड़जात्या से आगे होस्ट ने पूछा कि क्या दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और तालमेल बैठाने के लिए उन्हें अलग से काफी काम करना पड़ा था? तो सूरज बड़जात्या ने इसे बेहद सहज और आसान तरीके से किया गया बताया।

सूरज बड़जात्या ने कहा कि बेशक माधुरी दीक्षित उस समय सलमान भाई से सीनियर थीं, लेकिन तब तक सलमान भाई की 'साजन' जैसी फिल्में आ चुकी थीं। दोनों कलाकार इससे पहले 'साजन' में एक साथ काम कर चुके थे और सबसे खास बात यह थी कि वह दोनों ही अपने-अपने किरदारों की नब्ज और भावनाओं को बखूबी समझते थे। यही वजह रही कि सेट पर उनके बीच तालमेल बिठाना निर्देशक के लिए आसान रहा था।

30 साल बीत जाने के बाद भी 'हम आपके हैं कौन' से जुड़ी छोटी-छोटी बातें दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती हैं, और सूरज बड़जात्या का यह खुलासा फिल्म के फैंस के लिए एक खास जानकारी बनकर सामने आया है।

Updated on:
28 Nov 2026, 3:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All