
साउथ में ‘बाहुबली’ पर भारी पड़ी विवेक की ‘विवेगम’, तोड़े रिकॉर्ड
साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की तमिल फिल्म 'विवेगम' की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है। स्थिति यह है कि यक फिल्म साउथ में पुराने सभी रिकाड्र्स को धाराशयी करती जा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने 11 दिनों में 152 करोड़ रुपए कारोबार कर लिया है। बता दें कि कि यह फिल्म इस साल रिलीज हुई प्रभास की 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड पर भी भारी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म में अजीत कुमार के अलावा विवेक ओबेरॉय, अक्षरा हासन और काजल अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'विवेगम' ने अब तक चेन्नई में 8.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जबकि 'बाहुबली' ने चेन्नई में सिर्फ 8.25 करोड़ की ही कमाई की थी। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब तक टिकी रहती है और बाहुबली के कितने रिकॉर्ड ध्वस्त करती है।
खतरे में 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' का भविष्य
'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: डेड मैन टेल नो टेल्स' के खराब प्रदर्शन के बाद फिल्म के निर्माता जैरी ब्रूकेमर ने संकेत दिए कि शायद वह भविष्य में इस सीरीज की अगली फिल्म न बनाएं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: डेड मैन टेल नो टेल्स' में अभिनेता जॉनी डेप ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह इस फ्रेंचाइजी सीरीज की पांचवीं फिल्म थी। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस बाकी सभी 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' सीरीज की फिल्मों से कम कमाई की थी। विदेशों में फिल्म द्वारा किए गए अच्छे प्रदर्शन को भी डॉलर के कमजोर होने की वजह से झटका लगा। हाल ही दिए अपने एक इंटरव्यू में ब्रूकेमर ने कहा कि समय ही इस फ्रेंचाइजी की किस्मत तय करेगा। ब्रूकेमर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह फिल्म शानदार रही। चूंकि अमेरिकी डॉलर बहुत है, जिसकी वजह से हमें विदेशों से कम पैसा प्राप्त हो रहा है। हमें कन्वर्शन रेट के कारण 27 प्रतिशत का नुकसान हुआ।"
लव ट्राएंगल...जैकलीन ने आलिया को किया अनफॉलो
फिल्मों में ‘प्रेम त्रिकोण’ तो अक्सर देखने को मिल जाता है, लेकिन सितारों के बीच रीयल लाइफ में यह बहुत देखने को मिलता है,क्योंकि यहां लव पर ब्रेकअप का ट्रेंड ज्यादा भारी रहता है। खैर, बात यहां लव ट्राएंगल की हो रही है और इसका ताजा उदाहरण हाल ही देखने को मिला। खबरों की मानें, तो जैकलीन फर्नांडिस की वजह से आलिया और सिद्धार्थ का ब्रेक अप हो चुका है और जैकलीन ने तो आलिया को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसकी वजह सिद्धार्थ और आलिया के बीच हुई लड़ाई को बताया जा रहा है। बताया जाता है कि अ जेंटलमैन की शूटिंग के दौरान जैकलीन और सद्धार्थ एक-दूसरे के करीब आए। ये उस समय की बात है, जब फिल्म की शूटिंग मियामी में चल रही थी और उस दौरान आलिया और सिद्धार्थ के बीच दूरियां आ गई थीं, क्योंकि दोनों ने वेकेशन प्लान भी कैंसिल कर दिया था।
मां बनने के बाद करीना का पहला हॉट फोटोशूट
करीना कपूर खान पिछले साल दिसंबर में मां बनीं और अब वे फिर से फिल्मों में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने फरवरी से ही अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए वर्कआउट शुरू कर दिया था। उनकी मेहनत रंग लाई है और वे फिर से अपनी ग्लेमरस इमेज में लौट आई हैं। प्रेग्नेंसी के बाद का उनका पहला फोटोशूट सामने आया है। इसमें करीना सिजलिंग हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। वे बेबी पिंक और ऑफ वाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह फोटोशूट उन्होंने एक मैगजीन के लिए करवाया है।
बागी 2 में दिशा का छोटा रोल
दिशा पाटनी ने फिल्म एम एस धोनी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका की भूमिका अदा की थी। अभिनेत्री ने अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के अपोजिट अपनी अगली फिल्म ‘बागी २’ साइन करने में कुछ समय लिया। हाल ही उनकी फिल्म लोर आई है। कहा जा रहा है कि मूवी में उनका रोल छोटा-सा होगा। एक सूत्र का कहना है, ‘दिशा फिल्म में टाइगर के साथ लीड में हैं, लेकिन उनका रोल ज्यादा ल बा नहीं है। उनके ज्यादातर दृश्य फिल्म के पहले हाफ में हैं और दूसरे हाफ में उनका किरदार नहीं है। हालांकि उनकी भूमिका दमदार होगी, लेकिन टाइगर की तुलना में छोटी होगी।’ दिशा टाइगर के साथ यूजिक वीडियो बेफिक्रा में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं और हमेशा उनके साथ जुड़ी रही हैं।