यकीनन इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। किसी को भी यकीनन नहीं हो रहा कि कल
आज बॅालीवुड इंडस्ट्री ने एक बहुत खास शख्सियत को खो दिया है। एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। कल रात दुबई में शादी के फंक्शन को दौरान उनका अचानक देहांत हो गया। यकीनन इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। किसी को भी यकीनन नहीं हो रहा कि कल तक जो अदाकारा सभी के साथ बैठकर हंस बोल रही थी अचानक अब वो इस दुनिया से ही अलविदा कह गईं। खेर इस खबर ने अगर किसी को सबसे ज्यादा गहरा सदमा पहुंचाया है तो वो है पति बोनी कपूर और उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।
बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी ने उनसे अलविदा ले ली है।बता दें बोनी की पहली शादी शौरी कपूर से हुई थी। श्रीदेवी उनकी दूसरी पत्नी थी। एक वक्त था जब हर कोई श्रीदेवी का दीवाना हुआ करता था। बोनी भी श्रीदेवी को दिलोजान से चाहते थे, लेकिन श्रीदेवी उनसे प्यार नहीं करती थीं। लेकिन बोनी ने हार नहीं मानी और आखिरकार श्रीदेवी को अपना बनाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी अचानक क्यों हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस बात का किसी को पता नहीं चले इसलिए उन्होंने अचानक से 1996 में शादी रचाई थी। अब श्रीदेवी और बोनी कपूर का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में आता है। श्रीदेवी के दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। वहीं बोनी कपूर के पहले पत्नी से भी दो बच्चे हैं अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर।
बताते चले कि बोनी ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी को पागलों की तरह प्यार करते थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक हैरतअंगेज कदम उठाया था।
ये बात उस समय है कि जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया था कि वह श्रीदेवी के नजदीक रहने और उनके दिल में जगह बनाने के लिए कुछ भी करेंगे। इसके लिए उन्होंने मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी को कास्ट करने का फैसला किया। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।बस फिर बोनी कपूर ने जैसे तैसे उनकी मां को मनाया और दोनों की शादी हो गई।