बॉलीवुड

बोनी ने ऐसे प्रपोज किया था श्रीदेवी को, 10 साल लगे थे इजहार करने में

उन्होंने प्रपोज करने से पहले अपना वजन भी घटाया था।

2 min read
Mar 02, 2018
Sridevi and Boney kapoor
Sridevi and Boney kapoor

बॉलीवुड की चांदनी तो इस दुनिया से चली गई लेकिन बोनी कपूर के जीवन में अंधियारा कर गई। श्रीदेवी के चले जाने से बोनी की जिंदगी बेरंग हो गई। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि वह दुनिया के लिए चांदनी थी लेकिन उनके लिए सबकुछ थी। बोनी कपूर और श्रीदेवी बहुत प्यार करते थे। इतना ही नहीं वह श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन भी हैं। श्रीदेवी और बोनी की लव स्टोरी तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने श्रीदेवी को प्रपोज कैसे किया था। इतना ही नहीं उन्होंने प्रपोज करने से पहले अपना वजन भी घटाया था। इस बात का खुलासा उन्होंने सलमान खान के रिएलिटी शो '10 का दम' में किया था। उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी से प्यार का इजहार करने में उन्हें 10 साल लग गए थे। सलमान के शो में बोनी ने बताया था कि श्रीदेवी से प्यार का इजहार करने से पहले उन्होंने अपना काफी वजन घटाया था। उस शो में श्रीदेवी भी मौजूद थी। बोनी ने कहा था कि बाद में जो वजन बढ़ा, वह श्रीदेवी के प्यार की वजह से बढ़ा। बोनी के यह कहने पर श्रीदेवी शरमा गईं थीं।

श्रीदेवी से मिलने पहुंच गए थे चेन्नई:
बोनी 70 के दशक से ही श्रीदेवी की तमिल फिल्में देखते थे। वे तब से ही श्रीदेवी को काफी पसंद किया करते थे। एक बार बोनी कपूर श्रीदेवी से मिलने के लिए चेन्नई स्थित उनके घर चले गए थे लेकिन उस समय वह शूटिंग के लिए सिंगापुर में थी। बोनी वहां से उदास होकर वापस लौट आए।

'मिस्टर इंडिया' के दौरान शुरू हुआ दोनों में प्यार:
बोनी और श्रीदेवी की प्रेम कहानी मिस्टर इंडिया फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। बोनी कपूर वर्ष 1984 में श्रीदेवी के पाय 'मिस्टर इंडिया' में सीमा के किरदार का रोल आॅफर लेकर गए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने श्रीदेवी से प्यार का इजहार किया। बोनी ने शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के लिए अलग से मेकअप रूम का इंतजाम करवाया था। वह श्रीदेवी की हर जरूरत का खुद ध्यान रखते थे।

Published on:
02 Mar 2018 09:38 am