बॉलीवुड

Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी की हुई थी दर्दनाक मौत, पति बोनी कपूर ने बताया था काली रात का सच

श्रीदेवी के साथ हुआ था दर्दनाक हादसा पत्नी की लाश देखकर बोनी कपूर को लगा था बड़ा सदमा मौत का कारण आज भी रहस्य है
2 min read
• •
Feb 24, 2021
sridevi.png

नई दिल्ली | बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी (Sridevi) की आज तीसरी डेथ एनीवर्सरी है। श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत से हर कोई स्तब्ध रह गया था। दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबकर श्रीदेवी की मौत (Sridevi Death Anniversary) हुई थी। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद कई सवाल खड़े हुए और उसके सटीक जवाब कभी नहीं मिल पाए। बोनी कपूर वो पहले शख्स थे जिन्होंने श्रीदेवी की लाश देखी थी। श्रीदेवी के नाम पर एक लेखक सत्यार्थ नायक ने एक बुक लिखी जिसका नाम 'श्रीदेवी : द एटर्नल गॉडेस' है। इस किताब में सत्यार्थ ने श्रीदेवी की जिंदगी के कई राज खोले जिसका कनेक्शन उनकी मौत से भी दिखाई दिया।

किताब में श्रीदेवी की एक ऐसी बीमारी का जिक्र किया गया जिसके बाद उनके करीबी जानते थे। दरअसल, श्रीदेवी को लो बल्ड की बीमारी थी जिसके चलते कई बार वो बेहोश हो जाया करती थीं। उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स ने भी इस बात का खुलासा किया था। जिसका जिक्र किताब में किया गया है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान भी कई बार श्रीदेवी बाथरूम में बेहोश हो चुकी थीं। बोनी कपूर ने भी एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला था तो श्रीदेवी बाथटब के अंदर पूरी तरह से डूबी हुई थीं।

बोनी कपूर ने बताया था कि बाथटब से एक बूंद पानी बाहर नहीं गिरा था। हालांकि ये बात राज ही रह गई कि वो बाथटब में गिरने के बाद बेहोश हुईं या फिर बेहोश होते हुए बाथटब में गिरीं। श्रीदेवी की मौत के बाद बताया गया था कि उनके सिर पर चोटों के निशान भी थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि श्रीदेवी के सिर से खून बह रहा था। बोनी कपूर पर भी कई सवाल उठे क्योंकि श्रीदेवी की लाश सबसे पहले देखने वाले वही थे।

बता दें कि बोनी कपूर, श्रीदेवी और खुशी कपूर दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जिसके खत्म होने के बाद श्रीदेवी ने रुकने का मन बनाया। श्रीदेवी को जान्हवी के लिए कुछ शॉपिंग करनी थी लेकिन बोनी कपूर वापस चले गए थे। इसके बाद 24 फऱवरी को श्रीदेवी को सरप्राइज देते हुए बोनी कपूर उनसे मिलने पहुंचे थे। शाम को दोनों ने बाहर जाने का प्लान किया जिसके लिए श्रीदेवी तैयार होने चली गईं। वो बाथरूम में नहाने गईं और बोनी कपूर मैच देखने लगे लेकिन जब 20 के बाद श्रीदेवी नहीं आई तब उन्हें थोड़ी फिक्र हुई। उन्होंने कई आवाजें लगाई लेकिन श्रीदेवी की कोई आवाज नहीं आई इसके बाद बोनी ने बाथरूम का दरवाजा खोला। उन्होंने जो देखा उसे देखने के बाद उनके होश उड़ गए। श्रीदेवी पूरी तरह से बाथटब में डूब चुकी थी और उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी।

Published on:
24 Feb 2021 03:02 pm
Also Read
View All
‘टी-शर्ट पहनना ही काफी नहीं है’, IAS तुकाराम मुंडे ने प्रीति जिंटा के लिए कही ये बात, लोगों ने दिया रिएक्शन

रणबीर की रामायण का प्रमोशन करेगा दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर, ताजमहल के बाद अब इवेंट में हिस्सा लेंगे ‘मिस्टर बीस्ट’

स्वरा भास्कर ने ‘राइज एंड फॉल 2’ जाने से पहले पति और बेटी के लिए किया इमोशनल पोस्ट, फोटो भी की शेयर

“पैसे खत्म हो चुके थे, देश छोड़ने वाली थी”, ‘धमाल 4’ अभिनेत्री अंजलि आनंद ने बयां किया अपना दर्द

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए