26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर की रामायण का प्रमोशन करेगा दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर, ताजमहल के बाद अब इवेंट में हिस्सा लेंगे ‘मिस्टर बीस्ट’

Mr Beast In Ramayana Event: नितेश तिवारी की 'रामायण' का प्रमोशन करने के लिए मिस्टर बीस्ट भी शामिल हो सकते हैं, ऐसी खबरें मनोरंजन जगत में चल रही हैं।
2 min read
Google source verification
Ramayana

Ramayana (फोटो सोर्स- IMDb)

Ramayana:रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच दुनिया के मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भारत यात्रा ने फिल्म को लेकर एक नई चर्चा शुरू कर दी है। मिस्टर बीस्ट को हाल ही में अपनी पत्नी और टीम के साथ आगरा में ताजमहल का दौरा करते देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि नो ‘रामायण’ के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा बन सकते हैं।

मिस्टर बीस्ट की ‘रामायण’ टीम से होगी मुलाकात?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 सितंबर को ‘रामायण’ से जुड़ा एक खास इवेंट आयोजित किया जा सकता है, जिसमें Mr Beast की मौजूदगी बताई जा रही है। इस संभावित इंटरैक्शन में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी शामिल हो सकते हैं।

फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे के भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की चर्चा है। हालांकि, यश इस इवेंट में शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कथित इनविटेशन

Mr Beast और ‘रामायण’ को जोड़ने वाली चर्चा तब और तेज हो गई, जब सोशल मीडिया पर एक कथित निमंत्रण की तस्वीरें शेयर की जाने लगीं। इसमें Mr Beast की मौजूदगी में एक खास ‘रामायण लेड इवेंट’ आयोजित किए जाने की बात कही गई थी।

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट को ‘रामायण’ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइवस्ट्रीम भी किया जा सकता है। हालांकि, इस संभावित सहयोग को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत घोषणा या पुष्टि का इंतजार है।

‘जय जय राम’ के साथ तेज हुआ प्रमोशन

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की मार्केटिंग गतिविधियों ने हाल के दिनों में रफ्तार पकड़ी है। मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज किया है। इसके अलावा पोस्टर्स और अन्य प्रमोशनल वीडियो के जरिए फिल्म की दुनिया और किरदारों की झलक दर्शकों के सामने रखी जा रही है।

रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।

6 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायण’

‘रामायण’ को दो भागों में तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का पहला भाग 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। वहीं, दूसरे भाग को 2027 में रिलीज करने की योजना है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिलीज किया जाएगा। ऐसे में मेकर्स का प्रमोशनल कैंपेन भी काफी बड़े स्तर पर चल रहा है।

'गोडजिला माइनस जीरो' से होगी टक्कर

‘रामायण’ की अंतरराष्ट्रीय रिलीज दिवाली वीकेंड के दौरान प्रस्तावित है। इसी अवधि में जापानी फिल्म ‘Godzilla: Minus Zero’ की रिलीज भी निर्धारित बताई जा रही है। दोनों फिल्मों को IMAX फॉर्मेट में रिलीज किए जाने की जानकारी है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी रिलीज एक-दूसरे से टकरा सकती है।

अब MrBeast की भारत यात्रा और ‘रामायण’ से संभावित जुड़ाव को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर यह सहयोग होता है, तो फिल्म के प्रमोशन को लेकर यह एक अलग तरह की चर्चा जरूर पैदा कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग