बॉलीवुड

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटने पर लोगों ने उठाए थे सवाल, वजह जानकर बंद हो गई थी जुबान

श्रीदेवी जहां फिल्मों में सक्रीय थीं। वहीं उनका समाजिक कार्यों में भी काफी योगदान था।  
2 min read
Aug 13, 2018
sridevi
sridevi

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को मद्रास में हुआ था। वहीं उनका निधन इसी साल 24 फरवरी को दुबई में कॉर्डियक अटैक के चलते हुआ था। उनकी मौत की खबर से सभी हैरान रह गए थे। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी की बॉडी दुबई के एक होटल में बाथ टब में मिली थी। वह वहां अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं। अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर लाया गया था। जिसपर लोगों ने बड़े सवाल खड़े किए थे। क्या आप जानते हैं कि आखिर श्रीदेवी की डेड बॉडी को तिरंगे में क्यों लपेटा गया था। तो आइए बताते हैं इसकी वजह...

इस वजह से श्रीदेवी की बॉडी को तिरंगे में लपेटा गया:
श्रीदेवी जहां फिल्मों में सक्रीय थीं। वहीं उनका समाजिक कार्यों में भी काफी योगदान था। इसी वजह से उन्हें साल 2013 में राष्ट्रपति भवन में 'पद्मश्री' अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके चलते उनका पार्थिव शरीर तिरंगे से लपेटा गया। जब इस बात पर सवाल उठाने वालों को इस बात की जानकारी हुई तो उन लोगों की बोलती बंद हो गई।

4 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था फिल्मों में काम:
श्रीदेवी को भारतीय फिल्म जगत की पहली महिला सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता था। बता दें कि उन्होंने महज 4 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में कई हिट फिल्में दी। उनकी फिल्म 'चादंनी', 'तोहफा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' और 'सदमा' को आज भी उनके फैन्स शौक से देखते हैं। वह अपने काम के प्रति काफी समर्पित थीं। उन्होंने अपने अंतिम वक्त तक बॉलीवुड का साथ नहीं छोड़ा था। वहीं उन्हें फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' और 'मॉम' में जबरदस्त अभिनय करते हुए देखा गया था।

#Sridevi #SrideviFuneral #Funeral

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

Published on:
13 Aug 2018 10:46 am