बॉलीवुड

‘बेहोश हो गई थीं श्रीदेवी’, राम गोपाल वर्मा से जुड़ा है किस्सा, ‘चालबाज’ के निर्देशक का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

Sridevi Crash Diet: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के डाइड वाले किस्से के बारे में वैसे तो अभी तक कई लोग बात कर चुके हैं लेकिन उनकी फिल्म चालबाज के निर्देशक पंकज पराशर का एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर चर्चाओं में हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2026, 10:09 AM IST
Sridevi Fainted And Fell
श्रीदेवी (फोटो सोर्स- IMDb)

Sridevi Fainted And Fell: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ वह अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी जानी जाती थीं। हालांकि, उनकी खूबसूरती बनाए रखने के पीछे की मुश्किलों से जुड़े कुछ किस्से समय-समय पर सामने आते रहे हैं। अब फिल्ममेकर पंकज पराशर का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने श्रीदेवी के साथ शूटिंग के दौरान हुई एक घटना का जिक्र किया था।

फिल्म चालबाज को किया था डायरेक्ट

पंकज पराशर ने श्रीदेवी के साथ फिल्म 'चालबाज' में काम किया था। 'फ्राइडे टॉकीज' के साथ एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय कुमार भी नजर आने वाले थे, लेकिन फिल्म लंबे समय तक पूरी नहीं हो सकी।

पराशर के मुताबिक, उस समय श्रीदेवी पर वजन कम करने का दबाव था। उन्होंने दावा किया था कि राम गोपाल वर्मा की 1991 की तेलुगु फिल्म ‘क्षण क्षणम’ के दौरान अभिनेत्री से वजन कम करने के लिए कहा गया था। इसके बाद कथित तौर पर श्रीदेवी ने बेहद सख्त डाइट शुरू कर दी थी और नमक खाना तक बंद कर दिया था।

ब्लड प्रेशर कम हो गया था-पराशर

फिल्ममेकर के अनुसार, इस डाइट का उनकी सेहत पर असर पड़ा और उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया। पंकज पराशर ने बताया था कि ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी अचानक बेहोश हो गई थीं। उनके मुताबिक, गिरते समय अभिनेत्री का सिर एक टेबल से टकराया और वह करीब 20 मिनट तक बेहोश रहीं। पराशर ने ये भी दावा किया था कि इस हादसे में श्रीदेवी के चेहरे पर चोट लगी और उनका एक दांत टूट गया था।

इस घटना के बाद शूटिंग को रोकना पड़ा था। फिल्म की शूटिंग पहले ही कई परेशानियों से गुजर रही थी। बाद में फाइनेंसर के पीछे हटने और निर्माता के निधन के बाद प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। फिल्म में शूट किए गए हिस्से का इस्तेमाल करते हुए इसे आखिरकार 2004 में रिलीज किया गया।

अक्षय कुमार ने भी किया था जिक्र

अक्षय कुमार ने भी ‘कॉफी विद करण’ में इस अधूरी फिल्म का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म का क्लाइमैक्स शूट नहीं हो पाया था और बाद में कहानी के अंत को एक लिखित संदेश के जरिए बताया गया।

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने भी पुराने इंटरव्यू में अभिनेत्री की सख्त डाइट का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी कभी-कभी वजन नियंत्रित करने के लिए खाना छोड़ देती थीं और लो ब्लड प्रेशर के कारण उन्हें ब्लैकआउट भी हुआ था। इन पुराने बयानों से उनके ग्लैमरस पर्दे के पीछे की चुनौतियों की एक अलग तस्वीर सामने आती है।

Updated on:
1 Oct 2026, 10:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन

‘मुझे बुर्का पहनने से मना करने वाले तुम कौन हो?’, बुर्के और हिजाब पर शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान