बॉलीवुड

छोटी सी उम्र में श्रीदेवी ने रखा था फिल्म इंडस्ट्री में कदम, बोनी कपूर संग शादी पर हुआ था खूब बवाल

आज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन है। श्रीदेवी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुर्खियों में रहती थी। उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी रहती थी। जानें एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें।

3 min read
Sridevi Life Unknown Life Facts
Sridevi Life Unknown Life Facts

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का आज बर्थ एनिवर्सरी है। श्रीदेवी को बॉलीवुड में वर्सेटाइल एक्ट्रेस माना जाता था। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनका हर अंदाज दर्शकों के खूब पसंद आता था। खास बात ये थी कि श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, तेलगू, कन्नड़ भाषा में भी काम किया है। कई लड़कियों का सपना होता है कि वो श्रीदेवी की तरह बने हैं। अभिनेत्री ने कड़ी मेहनत कर अपना नाम हमेशा के लिए अमर कर दिया।

असली नाम श्रीदेवी नहीं

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने तमिलनाडु के शिवाकाशी में 13 अगस्त 1963 को जन्म लिया। वैसे ये बात बेहद ही कम लोग जानते होंगे कि जन्म के समय श्रीदेवी का असली नाम श्रीअम्मा यंगेर अय्यपन रखा गया था। फिल्मों में आने के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम बदल डाला। श्रीदेवी पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पति वकील हैं। श्रीदेवी की मां का नाम राजेश्वरी है। श्रीदेवी की भाई बहनों की बात करें तो उनकी रियल बहन एक है और दो सौतले भाई हैं।

4 साल से शुरू किया एक्टिंग करियर

श्रीदेवी के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने महज 4 साल की उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। श्रीदेवी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। अभिनेत्री की पहली फिल्म 'थुनाईन' थी। यही नहीं श्रीदेवी को केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। ऐसे श्रीदेवी का करियर शुरू हुआ और उन्होंने कई फिल्मों में काम कर बहुत सारे अवॉर्ड्स जीते। लेकिन बॉलीवुड फिल्म 'हिम्मतवाला' ने श्रीदेवी के करियर को चमका दिया। इस फिल्म ने उन्हें खूब पहचान दिलाई।

बॉलीवुड फिल्मों से मिली पहचान

फिल्म 'हिम्मतवाला' के साथ ही श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम रख लिया। जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'सदमा' की जिसमें श्रीदेवी कमल हासन संग नज़र आई थी। श्रीदेवी की इस फिल्म के लिए पहली बार श्रीदेवी का नाम फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नोमिनेट किया गया था। फिर श्रीदेवी की फिल्म 'नगीना' आई। इस फिल्म ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई। श्रीदेवी ने हर कोई जानने लगा था।

निजी जिंदगी को लेकर रही सुर्खियों

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ श्रीदेवी की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहती थी। उन्होंने मशूहर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर से शादी की थी। बताया जाता है कि जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को पहली बार देखा था। तभी वो उन्हें पसंद करने लगे थे। जिसके बाद बोनी कपूर चाहते थे कि वो श्रीदेवी से मिले। साथ ही बोनी कपूर उनके साथ काम भी करना चाहते थे। बोनी कपूर एक दिन श्रीदेवी से मिलने उनके ही सेट पर पहुंच गए। जहां उन्होंने श्रीदेवी की मां से मिलकर उन्हें मिस्टर इंडिया में साइन कर लिया। लेकिन जब श्रीदेवी की मां को पता चला कि वो श्रीदेवी से शादी करना चाहते हैं। तो वो काफी भड़क गई थीं।

शादीशुदा बोनी कपूर ने की शादी

बताया जाता है कि श्रीदेवी बोनी कपूर को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं। बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे।साथ ही उनके दो बच्चे भी थे। बताया जाता है कि जब श्रीदेवी की माता और पिता का निधन हो गया था। तब बोनी कपूर ने श्रीदेवी की खूब मदद की थी। जिसके कुछ समय बाद ही उन्होंने श्रीदेवी से शादी कर ली थी।

Published on:
13 Aug 2021 11:23 am