बॉलीवुड

श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम के समुद्र में विसर्जित, अर्जुन कपूर भी रहे मौजूद

इस मौके पर पूरा परिवार वहां मौजूद रहा। अर्जुन कपूर भी पिता बोनी के साथ वहां मौजूद थे

2 min read
Mar 03, 2018
Sridevi funeral

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की अस्थियों को आज रामेश्वरम में विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर पूरा परिवार वहां मौजूद रहा। अर्जुन कपूर भी पिता बोनी के साथ वहां मौजूद थे।

स्पेशल एयरक्राफ्ट से अस्थियां लेकर चेन्नई पहुंचे थे बोनी:
बोनी कपूर शुक्रवार को स्पेशल एयरक्राफ्ट से श्रीदेवी की अस्थियां लेकर चेन्नई पहुंचे थे। शनिवार को वे अस्थियों के साथ रामेश्वरम के लिए रवाना हुए। यहां पर उन्होंने धार्मिक रीति रिवाजों के साथ श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम के समुद्र में विसर्जित किया। इस मौके पर अर्जुन कपूर सहित बोनी कपूर का पूरा परिवार मौजूद था।

ये भी पढ़ें

मां को याद करते हुए जाह्नवी ने लिखा भावुक लेटर,यहां पढ़ें पूरा खत

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार:
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनको पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था, इसलिए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वहीं उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हो गया था। पहले बताया जा रहा था कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उनकी मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी।

बोनी कपूर ने खत में बयां किया दर्द:
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खत द्वारा अपना दर्द बयां किया। बोनी कपूर ने लिखा श्री दुनिया के लिए उनकी 'चांदनी' थी लेकिन मेरे लिए वह मेरा प्यार , मेरी दोस्त, मेरी दोनों बेटियों की मां और सबकुछ थी। उन्होंने लिखा वो हमारे परिवार की धुरी थी। साथ ही उन्होंने गुजारिश की है कि उन्हें और उनके परिवार को अफसोस मनाने के लिए अकेला छोड़ दें। साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर आप श्रीदेवी के बारे में बात ही करना चाहते हैं तो उनसे जुड़ी उन यादों की चर्चा कीजिए। एक अभिनेत्री के तौर पर उनका सम्मान कीजिए। उन्होंने लिखा एक कलाकार सिल्वर स्क्रीन पर जगमगाता रहता है। बोनी ने आगे लिखा कि फिलहाल उनकी दोनों बेटियों का ख्याल रखना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें

जब होली पर श्रीदेवी ने पीठ पर लिखवाया था बोनी का नाम
Updated on:
03 Mar 2018 04:40 pm
Published on:
03 Mar 2018 04:28 pm
Also Read
View All