बॉलीवुड

करण की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में टाइगर के साथ इन दो एक्ट्रेसेस का हुआ एडमिशन

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड डेब्यू कर रही है।
2 min read
Apr 11, 2018
tiger shroff
tiger shroff

पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के चार नए पोस्टर जारी कर दिए गए। हर पोस्टर के साथ फिल्म के स्टार की तस्वीरें सामने आईं हैं। वहीं चौथे पोस्टर में फिल्म की पूरी टीम एक साथ नजर आ रही है। इन पोस्टर्स को फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस फिल्म की शूटिंग देहरादून में चल रही है।

हर पोस्टर के साथ एक स्टार कास्ट:
बता दें कि फिल्म के पहले पोस्टर में टाइगर श्रॉफ , दूसरे में अनन्या पांडे और तीसरे पोस्टर में तारा सुतारिया नजर आ रही हैं। वहीं चौथे पोस्टर में तीनों स्टार एक साथ नजर आ रहे हैं।

फिल्म के स्टार कास्ट:
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। वहीं इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं। मेन लीड में टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। टाइगर की हालिया रिलीज फिल्म 'बागी 2' ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की है। वह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में वरुण धवन , आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा काम कर चुके हैं।

टाइगर के पीछे अनन्या और तारा घूमती आएंगी नजर:
जहां फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया के पीछे वरुण और सिद्धार्थ घूमते नजर आए थे। वहीं इस फिल्म के सीक्वल में टाइगर के पीछे तारा और अनन्या घूमती नजर आने वाली हैं।

एक्टर, सिंगर और डांसर हैं तारा:
बता दें कि तारा एक एक्टर, सिंगर और डांसर हैं। तारा सुतारिया ने क्लासिक बैले, मॉर्डन डांस और लैटिन अमरीकन डांस की ट्रेनिंग यूके से ली है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म 'तारे जमीं पर', 'गुजारिश' और 'डेविड' जैसी फिल्मों के लिए डबिंग की हैं। तारा ने वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर डिज्नी में भी काम किया है। तारा दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं।

Published on:
11 Apr 2018 04:30 pm
Also Read
View All
Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था