5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बागी 2’ के बाद एक और सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे टागइर, शूटिंग शुरू

इन दिनों फिल्म SOTY2 की शूटिंग देहरादून में चल रही है।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Apr 09, 2018

Tiger shroff

Tiger shroff

फिल्म 'बागी 2' के बाद अब टाइगर इन दिनों फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ (SOTY2) की शूटिंग में बिजी हैं। यह करण जौहर द्वारा निर्मित 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सीक्वल है। इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया था और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बनाए थे। इन दिनों फिल्म SOTY2 की शूटिंग देहरादून में चल रही है। मूवी के सेट से एक तस्वीर सामने आई है। जिसे ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

फोटो के कैप्शन में लिखा:
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के सेट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'SOTY2 की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ है और इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे है।'

फिल्म के स्टार कास्ट:
इस फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। वहीं अनन्या के साथ इस फिल्म में तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। मेन लीड में टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में वरुण धवन , आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा काम कर चुके हैं।

टाइगर के पीछे अनन्या और तारा घूमती नजर आएंगी :
जहां फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया के पीछे वरुण और सिद्धार्थ घूमते नजर आए थे। वहीं इस फिल्म के सीक्वल में हीरो एक होगा और एक्ट्रेसेस दो होंगी। कहने का अर्थ है कि फिल्म में टाइगर के पीछे अनन्या और तारा घूमती नजर आएंगी।

तारा इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर:
बता दें कि तारा एक एक्टर, सिंगर और डांसर हैं। तारा सुतारिया ने क्लासिक बैले, मॉर्डन डांस और लैटिन अमरीकन डांस की ट्रेनिंग यूके से ली है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म 'तारे जमीं पर', 'गुजारिश' और 'डेविड' जैसी फिल्मों के लिए डबिंग की हैं। तारा ने वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर डिज्नी में भी काम किया है।