13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बागी 2’ के बाद अब इस एक्शन फिल्म में दिखेंगी दिशा पटानी, 400 करोड़ है फिल्म का बजट

दिशा ने अब युद्ध के मैदान में जाने की तैयारी कर ली है। दिशा पटानी अब संघमित्रा का किरदार निभाने जा रही हैं
2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Apr 08, 2018

disha

disha

दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी वाली फिल्म 'बागी 2' हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। दिशा ने अब युद्ध के मैदान में जाने की तैयारी कर ली है। दिशा पटानी अब 'संघमित्रा' का किरदार निभाने जा रही हैं। एक साहसी योद्धा की कहानी पर तेलुगू में फिल्म बनाई जा रही है। फिल्मकार सुन्दर सी की ये फिल्म 400 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जाने की चर्चा है। पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की घोषणा की गई थी। तब इस फिल्म में श्रुति हासन लीड रोल में थीं लेकिन अचानक उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

बताया जा रहा है कि 'संघमित्रा' इस साल जुलाई में हैदराबाद में शुरू होगी, जिसके लिए भव्य सेट्स लगाए जा रहे हैं। इस फिल्म को एस एस राजमौली की 'बाहुबली' की तर्ज़ पर बनाया जाएगा। संघमित्रा भी दो भागों में ही रिलीज़ होगी। आठवीं सदी की इस महिला योद्धा की कहानी में साऊथ स्टार जायम रवि और आर्यन की भी अहम भूमिकाएं होंगी। फिल्म को तेलुगू और तमिल के साथ हिंदी में भी रिलीज़ करने का प्लान है।

बताते चले इन दिनों दिशा पटानी की एक्शन से भरपूर फिल्म 'बागी 2' धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 7 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। 'बागी 2' ने शुरुआत के दिनों में ही 50 करोड़ की कमाई कर ली थी। मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 25.10 करोड़ रुपए की कमाई की। अब तक फिल्म ने कुल 112.85 करोड़ रु. का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही 'बागी 2' देश के साथ ही विदेश में भी तगड़ा कारोबार कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने अब तक विदेशों में 32.69 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

केस से रिहाई के बाद फिर काम में जुटेंगे सलमान, 'रेस 3' में जैकलीन नहीं इस अदाकारा संग करेंगे डांस

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग