बॉलीवुड

जोया अख्तर की इस फिल्म से डेब्यू के लिए तैयार सुहाना-खुशी और अगस्त्य नंदा

सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि इस फिल्म में सुहाना खान (शाहरुख खान की बेटी), अगस्तया नंदा (अमिताभ बच्चन के नाती) और खुशी कपूर (बोनी कपूर की बेटी) डेब्यू कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2021, 8:40 PM IST
Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda Debut from Zoya Akhtar Archies
Suhana Khan and Khushi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड डायरेक्टर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) आर्ची कॉमिक्स (Archies) को फिल्म की शक्ल देने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर उन्होंने घोषणा भी कर दी है। जोया का ये प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स के लिए होगा। सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए जोया ने आर्ची कॉमिक्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

अभी इस फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्तया नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर डेब्यू कर सकते हैं। वही, इन तीनों के साथ इब्राहिम अली खान के नाम भी चर्चा हो रही है। हालांकि इन स्टारकिड ने अपनी कास्टिंग पर रिएक्ट नहीं किया है।

जोया की द आर्चीज फिल्म में चार दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी। जिसमें टीनएज लाइफ को दिखाया जाएगा और उसमें लव ट्राएंगल का तड़का भी लगया जाएगा। आर्ची गैंग का ये देसी वर्जन लोगों को खूब भाने वाला है। इस प्रोजेक्ट पर जोया के साथ रीमा कागती के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

जोया की नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर चहल कदमी बढ़ गई है। सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण, माहीप कपूर समेत कई सेलेब्स ने अपनी एक्साइटमेंट को कमेंट सेक्शन में दिखाया है। जोया खुद अपने इस प्रोजेक्ट के लिए सुपर एक्साइटेड हैं। बता दें कि ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’, ‘ दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्म का निर्देशन करने वाली जोया इससे पहले नेटफ्लिक्स के साथ ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘घोस्ट स्टोरीज’ के लिए काम कर चुकी हैं।

Updated on:
11 Nov 2021, 8:40 PM IST
Published on: