1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब इस डर से अमिताभ बच्चन ने कई दिनों तक मुंह नहीं धोया, जानें पूरा किस्सा

अमिताभ ने बताया था कि गोवा में जब शूटिंग चल रही थी तो पंढरी जुकर अमिताभ बच्चन का मेकअप किया। लेकिन उसी दिन अचानक उन्हें मुंबई लौटना पड़ गया। जब ये बाद अमिताभ बच्चन को मालूम हुई तो उनके पसीने छूट गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 11 Nov 2021, 7:56 PM IST

When Amitabh Bachchan did not wash his face for many days

Amitabh Bachchan

नई दिल्ली: महानायक अमिताब बच्चन (Amitabh Bachchan) जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने ही अच्छे इंसान हैं और इसके अलावा उतने ही उनसे जुड़े अच्छे और बुरे किस्से हैं। जिन्हें खुद अमिताभ अपने फैंस का साथ शेयर करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपना एक किस्सा शेयर किया था, जिसमें अमिताभ ने बताया था कि एक बार उन्होंने कई दिनों तक अपना मुंह नहीं धोया था। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।

जब अमिताभ संघर्ष कर रहे थे

दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट की थी जो उस समय काफी चर्चाओं में रही थी। ये पोस्ट उन्होंने अपने सबसे पुराने मेकअप अर्टिस्ट पंढरी जुकर को लेकर की थी। जिसमें अमितभा बच्चन ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व और काम कर सराहना की थी।

इस दौरान अमिताभ ने बताया था कि मेकअप अर्टिस्ट पंढरी से उनका नाता बहुत पुराना था। ये बात तब की है जब अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे थे। कड़े संघर्ष के बाद उन्हें डायरेक्टर ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म सात हिन्दुस्तानी मिली थी। इस फिल्म की शूटिंग गोवा में हुई थी। ख्वाजा अहमद सामाजिक विचारधारा को मानने वाले फिल्म डायरेक्टर थे। उनकी नजरों में सभी का बराबर स्थान था। फिर चाहे वह एक्टर हो या स्पॉट बॉय।

पहली बार मेकअप पंढरी जुकर ने किया

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गोवा के एक गेस्ट हाउस में सभी कलाकार एक हॉल में सोते थे। डायरेक्टर ख्वाजा अहमद अब्बास अपनी पूरी टीम के साथ खुद भी एक स्थान खाते और सोते थे। अमिताभ बच्चन भी ऐसा ही करते थे। अमिताभ बच्चन का पहली बार मेकअप पंढरी जुकर ने ही किया था। अमिताभ ने बताया था कि गोवा में जब शूटिंग चल रही थी तो पंढरी जुकर अमिताभ बच्चन का मेकअप किया। लेकिन उसी दिन अचानक उन्हें मुंबई लौटना पड़ गया। जब ये बाद अमिताभ बच्चन को मालूम हुई तो उनके पसीने छूट गए।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों मौत से ठीक पहले सुनील दत्त ने परेश रावल को भेजा था लेटर? क्या उन्हें...

अमिताभ को इस बात की चिंता सताने लगी कि अगर मेकअप हट गया तो उसे दोबारा कौन करेगा। इस डर से अमिताभ बच्चन उसी मेकअप में रहे और फिल्म की शूटिंग करते रहे। अमिताभ बच्चन ने तब तक मुंह नहीं धोया जब तक पंढरी जुकर मुंबई से गोवा नहीं लौट आए। पंढरी जुकर अमिताभ बच्चन के दिल के बहुत ही करीब थे और उन्हें वो बहुत सम्मान देते थे।

यह भी पढ़ें: जब सुपरस्टार शाहरुख खान भी.., अपनी बेटी सुहाना की ये मांग नहीं कर पाए पूरी