1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सुपरस्टार शाहरुख खान भी.., अपनी बेटी सुहाना की ये मांग नहीं कर पाए पूरी

जब शाहरुख अपनी फिल्म रावन का प्रमोशन कर रहे थे। उसी दौरान शाहरुख ने बताया था कि उन्होंने सुहाना ने उनसे एक मांग की थी और वादा लिया था कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 11 Nov 2021, 6:58 PM IST

shahrukh_suhan3.jpg

नई दिल्ली: आपके पास सबकुछ है इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं होता कि आप अपने बच्चों की हर डिमांड पूरी कर पाए। इसका उदहारण खुद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)है। जो एक सुपरस्टार हैं फिर भी अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की एक डिमांड पूरी नहीं कर सके। जिसके कारण सुहाना अपने पापा पर बहुत गुस्सा हुईं और उनकी क्लास तक लगा दी थी। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख ने किया था।

शाहरुख ने खुद किया था खुलासा

दरअसल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को सिगरेट पीने की बुरी आदत है। जिस पर अपने पापा की हेल्थ के बारे में सोचते हुए सुहाना ने शाहरुख से सिगरेट छोड़ने की मांग की थी और वादा भी लिया था। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख ने किया था।

यह बात तब की है जब शाहरुख अपनी फिल्म रावन का प्रमोशन कर रहे थे। उसी दौरान शाहरुख ने बताया था कि सुहाना ने उनसे धूम्रपान न करने की मांग की है और वादा लिया कि वो सिगरेट नहीं पीएंगे। लेकिन आदत से मजबूर वो ऐसा करने में नाकामयाब रहे। इसके बाद सुहाना ने पापा शाहरुख खान की खूब क्लास लगाई थी।

इसके लिए समय नहीं मिल पा रहा

वहीं, इवेंट के दौरान शाहरुख ने बताया था कि यह शर्मनाक है कि हम फिल्मों में धूम्रपान नहीं करने की सलाह देते हैं लेकिन असल जिंदगी में खुद ही इसका पालन नहीं करते हैं। मैं वाकई इसे छोड़ना चाहता हूं लेकिन मुझे इसके लिए समय नहीं मिल पा रहा है।

शाहरुख ने बताय था कि 'इस आदत को छोड़ने के लिए काफी समय की जरूरत होती है। मेरी बेटी ने मुझसे कहा कि आपने कहा था कि आप स्मोकिंग करना छोड़ देंगे। मैं छोड़ तो नहीं पाया, लेकिन मैंने सिगरेट की संख्या कम कर दी है, दिन में छह-सात बार ही सिगरेट पीता हूं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि इस संख्या को और कम कर सकूं।

यह भी पढ़ें: वरुण गांधी के 'देशद्रोह' वाले ट्वीट पर कंगना रनौत का जवाब, बोलीं- जा और रो अब

शाहरुख खान वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ भी कैमियो करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: देवदास के इस सीन को करने में शाहरुख खान की हालत हो गई थी खराब, नोंच डाला था ऐश्वर्या राय का हाथ