1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवदास के इस सीन को करने में शाहरुख खान की हालत हो गई थी खराब, नोंच डाला था ऐश्वर्या राय का हाथ

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी एक मामूली लगने वाली चीज से बहुत डरते हैं। जिसके कारण उन्होंने एक फिल्म में साथ काम कर रहीं ऐश्वर्या राय के हाथ को उन्होंने नोंच डाला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 11 Nov 2021, 3:05 PM IST

When Shahrukh had scrapped Aishwarya Rai's hand due to fear of swing

Shah Rukh Khan And Aishwarya Rai

नई दिल्ली: ज्यादातर लोग अपने जीवन में किसी न किसी से जरूर डरते है। जिसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी शामिल हैं। शाहरुख खान को भी एक मामूली लगने वाली चीज से बहुत डर लगता है। जिसके कारण उन्होंने एक फिल्म में साथ काम कर रहीं ऐश्वर्या राय के हाथ को ही नोंच डाला था। हो सकता है ये बात आपको सुनने में अटपटी लगे, लेकिन बात एकदम सच है। क्योंकि इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया था।

कपिल शर्मा शो में किया था खुलासा

दरअसल, यह बात साल 2002 की है जब शाहरुख संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में काम कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने काम किया था। इस बात के बारे में शाहरुख खान ने कपिल शर्मा शो में तब सुनाया जब वो आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म डियर जिंदगी के प्रमोशन के लिए आए थे।

शो के दौरान कपिल ने जब शाहरुख से पूछा कि उन्हें किन किन चीजों से डर लगता है तो उन्होंने जवाब दिया, 'आपको यकीन भी नहीं होगा, मुझे बहुत अजीब-अजीब चीजों से डर लगता है। इतना डर लगता है कि मैं रोने ही न लग जाऊं। एक फिल्म में मैंने तो एक सीन में अपने साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस के हाथ को नोच डाला था।

यह भी पढ़ें: सिर्फ इन 14 दिनों ने कुछ यूं बदल थी बोमन ईरानी की जिंदगी, जानें ऐसा क्या हुआ था

झूले से मुझे बहुत डर लगता है

शाहरुख ने बताया था कि 'झूले से मुझे बहुत डर लगता है। मैं उसपर बैठ ही नहीं सकता। मैं अभी बात भी कर रहा हूं तो मुझे डर लग रहा है। वो 'देवदास' का झूला वाला सीन था जिसे करते हुए मेरी हालत खराब हो गई थी। संजय लीला भंसाली बार-बार वही सीन शूट कर रहे थे। ऐसे दूर से झूला आ रहा था वो भी पानी के ऊपर से। डर के कारण उस वक्त मैंने बेचारी ऐश्वर्या का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था और अच्छी तरह से नोंच डाला था।

बता दें कि फिल्म 'देवदास' साल 2002 में आई थी। जिसमें शाहरुख देवदास के रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन पारो के रोल में और माधुरी दीक्षित चंद्रमुखी के किरदार में नजर आई थीं। 'देवदास' सुपरहिट रही थी और इसे तब भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों मौत से ठीक पहले सुनील दत्त ने परेश रावल को भेजा था लेटर? क्या उन्हें...