बॉलीवुड

Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री के संन्यास लेने पर भावुक हुए बॉलीवुड सेलेब्स, किया पोस्ट

Sunil Chhetri: भारत की फुटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया है। इसके बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।

2 min read
Jun 07, 2024
Bollywood Celebs Tributes To Sunil Chhetri

Sunil Chhetri Retirement: भारत की नेशनल फुटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री ने आखिरकार अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। सुनील छेत्री ने अपना आखिरी मैच फीफा वर्ल्ड कप भारत और कुवैत के बीच खेला।

आपको बता दें कि 39 साल के सुनील छेत्री को क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और मेसी के बाद दुनिया में चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर हैं। अपने 20 सालों से भी ज्यादा लंबे करियर में सुनील छेत्री ने भारत के लिए 94 गोल दागे हैं। अब उनके रिटायर होने पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट्स किए हैं।

अर्जुन कपूर ने सुनील छेत्री को लेकर लिखा पोस्ट

गुरुवार को अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुनील छेत्री के लिए एक नोट शेयर किया। अर्जुन कपूर ने सुनील छेत्री की एक फोटो शेयर किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, यादों, जुनून और समर्पण के लिए सुनील छेत्री को धन्यवाद।”

अभिषेक बच्चन ने किया पोस्ट

अभिषेक बच्चन ने भी सुनील छेत्री के रिटायरमेंट को लेकर पोस्ट किया और उन्हें 'अब तक के सबसे महान भारतीय खिलाड़ियों में से एक कहा।” अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टा पर सुनील छेत्री की एक फोटो शेयर की जिसमें छेत्री स्टेडियम में अपनी फुटबॉल जर्सी में हाथ जोड़े खड़े हैं। अभिषेक बच्चन ने लिखा, "इतने शानदार करियर के लिए बधाई! आपको देश के लिए खेलते और उदाहरण पेश करते हुए देखना सम्मान की बात है।"

फरहान अख्तर ने कहा गुडलक

फरहान अख्तर ने छेत्री के लिए पोस्ट किया। उन्होंने छेत्री की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, ‘भारतीय फुटबॉल का झंडा फहराने और इस खूबसूरत खेल में आपके योगदान के लिए थैंक्यू।”

Published on:
07 Jun 2024 04:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर