बॉलीवुड

Sunil Dutt: नरगिस की मौत के बाद अकेलेपन में डूब गए थे सुनील दत्त, बेटी नम्रता ने सुनाई दिल तोड़ने वाली दास्तां

heartbreaking story:अभिनेता सुनील दत्त ने अपनी पत्नी को याद करते हुए एक शो के दौरान कुछ पुरानी किस्से सुनाई। जो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है... देखें।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2025, 2:50 PM IST
Sunil Dutt:नरगिस की मौत के बाद अकेलेपन में डूब गए थे सुनील दत्त, बेटी नम्रता ने सुनाई दिल तोड़ने वाली दास्तां
सुनील दत्त( social media)

Sunil Dutt: दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त ने अपनी पत्नी को याद करते हुए एक शो के दौरान कुछ पुरानी किस्से सुनाई। जो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया हैन। बता दें कि 1980 में अपनी पत्नी नरगिस दत्त का इलाज कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नरगिस को कैंसर था और सुनील उन्हें ठीक करने के लिए हर मुमकिन इलाज करवा रहे थे। लेकिन अफसोस मई 1981 में नरगिस का मुंबई में निधन हो गया।

सुनील दत्त ने पत्नी को याद करते हुए शो कहा था...

अपनी पत्नी को याद करते हुए सुनील एक बार टीवी शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' में होस्ट से बात करते हुए भावुक हो गए और कहा- 'लोग सोचते हैं कि किसी करीबी के जाने के बाद ज़िंदगी नहीं चलती। लेकिन मुझे नहीं पता कि लोग कैसे जीते हैं। मैं खुद नहीं समझ पाता कि मैं आज भी कैसे ज़िंदा हूं।'

इस शो में सुनील दत्त ने ये भी बताया कि एक अभिनेता के तौर पर जो भी सफलता उन्हें मिली, उसका बड़ा श्रेय नरगिस को जाता है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि 'लोग कहते हैं कि हर मर्द की कामयाबी के पीछे किसी औरत का हाथ होता है। और कई बार पतन के पीछे भी। लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं था। दरअसल नरगिस न सिर्फ एक शानदार अभिनेत्री थीं, बल्कि बहुत ही अच्छी इंसान भी थीं।

नम्रता ने सुनाई पिता की दिल तोड़ने वाली दास्तां

इसके साथ ही सुनील दत्त और नरगिस की बेटी नम्रता दत्त ने अपनी किताब ‘डार्लिंगजी: द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस एंड सुनील दत्त’में बताया कि उनकी मां की मौत के बाद उनके पिता पूरी तरह से बदल गए थे और नरगिस की मौत के बाद उन्होंने खुद को स्पास्टिक बच्चों के स्कूल में व्यस्त रखा, जिसे नरगिस चलाया करती थीं। उन्होंने कैंसर अस्पताल में 'चिल्ड्रन ऑफ द सिक' नाम से एक संस्था भी बनाई, जहां वे हर रविवार कैंसर से जूझ चुके बच्चों के साथ वक्त बिताते थे।

बता दें कि 1957 में सुनील दत्त और नरगिस के बीच प्यार हुआ था, जब फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर आग लगने से सुनील ने नरगिस की जान बचाई थी। अगले साल दोनों ने शादी कर ली। उनके तीन बच्चे हुए –संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त। सुनील दत्त न सिर्फ एक अभिनेता, बल्कि एक राजनेता भी थे। उनका निधन 2005 में हुआ।

Updated on:
22 Jun 2025, 2:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान

‘पत्नी और बेटी को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- मैं कुछ नहीं कर पाया