बॉलीवुड

अपनी मौत से चंद घंटों पहले सुनील दत्त ने परेश रावल को लिखा था खत

साल 2018 में संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' रिलीज हुई थी। इसमें सुनील दत्त का रोल परेश रावल ने ही निभाया था। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही परेश रावल ने बताया था कि सुनील दत्त ने उन्हें लेटर लिखा था।
2 min read
sunil_dutt.jpg
Sunil Dutt Paresh Rawal

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के पिता और स्वर्गीय अभिनेता सुनील दत्त की आज 92वीं जयंती है। अपने 76वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही उनका निधन हो गया था। 25 मई, 2005 को उन्होंने मुंबई में हार्ट अटैक के कारण आखिरी सांस ली। आज उनकी जयंती के मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें याद किया है। वहीं, एक्टर परेश रावल और सुनील दत्त के बीच गहरी दोस्ती थी। अपनी मौत से कुछ वक्त पहले ही सुनील दत्त ने उनके लिए एक लेटर लिखा था।

सुनील दत्त का निभाया रोल
साल 2018 में संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में परेश रावल ने ही सुनील दत्त का रोल निभाया था। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही परेश रावल ने सुनील दत्त द्वारा दिए गए लेटर के बारे में बताया था।

परेश रावल को लिखा लेटर
दरअसल, सुनील दत्त ने पत्र लिखकर परेश रावल को जन्मदिन की बधाई दी थी। उस वक्त सुनील दत्त सांसद थे। उन्होंने लेटर में लिखा था, “प्रिय परेश जी! जैसा कि 30 मई को आपका जन्मदिन पड़ता है, मैं आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूं। ईश्वर आप पर और आपके परिवार पर अपना सर्वश्रेष्ठ आशीर्वाद बनाए रखे।" परेश रावल ने बताया था कि 'साल 25 मई, 2005 को मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मैंने घर फोन किया कि मुझे आने में थोड़ा लेट हो जाएगा। इस दौरान मुझे पता चला कि सुनील दत्त अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसके बाद मैंने पनी पत्नी को फोन किया कि दत्त साहब नहीं रहे और मुझे घर आने में देर हो जाएगी। मैं उनके घर जा रहा हूं।'

पत्नी ने लेटर पढ़कर सुनाया
परेश रावल ने आगे कहा, 'तभी मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि मेरे लिए दत्त साहब की तरफ से एक लेटर आया है। मैंने उनसे पूछा लेटर में क्या है, तो उन्होंने बताया कि दत्त साहब आपको बर्थडे विश कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि मेरा बर्थडे 5 दिन बाद है। पत्नी ने कहा कि लेटर आपके लिए ही हैं और उन्होंने उसे मेरे लिए पूरा पढ़ा। मैं काफी सरप्राइज्ड था कि दत्त साहब ने पांच दिन पहले ही मुझे बर्थडे विश क्यों किया। जबकि इससे पहले हमने किसी भी मौके पर ग्रिटिंग शेयर नहीं किया था।'

Published on:
06 Jun 2021 01:33 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’