बॉलीवुड

The Kapil Sharma Show से स्टार बना ये एक्टर सड़क किनारे बेच रहा हैं चाय और गन्ने का रस, देखे वीडियो

हाल में सुनील ग्रोवर को सड़क किनारे गन्ने के रस की दुकान में देखा गया था तो वहीं अब सड़क पर चाय बनाते देखा गया है। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील खूब मजे लेते हुए सड़क किनारे चाय बना रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2022, 4:06 PM IST
sunil-ed.jpg

कभी रिंकू भाभी तो कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी बन कर दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के लाखों चाहने वाले हैं. फैंस सुनील की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। छ महीने पहले जब सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर आई थी तो फैंस को करारा झटका लगा था। सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। यहां तक कि ऐक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपने डॉक्टर को सुनील ग्रोवर की देखरेख में का जिम्मा दे दिया था।

सुनील ग्रोवर अब ठीक हो चुके हैं और दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। हाल में सुनील ग्रोवर को सड़क किनारे गन्ने के रस की दुकान में देखा गया था तो वहीं अब सड़क पर चाय बनाते देखा गया है। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील खूब मजे लेते हुए सड़क किनारे चाय बना रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुनील टीशर्ट के ऊपर व्हाइट कलर की फुल स्लीव शर्ट और सिर पर राउंड हैट लगाए नजर आए। सुनील एक टी स्टॉल पर खूब मजे लेते हुए चाय बना रहे हैं। इस दौरान वह चाय, चीनी डालते हैं और फिर अदरक छिस कर डालते हैं। फिर पैन को हिलाते हुए चाय को उबालते हैं। इसके बाद मिट्टी के कुल्हड़ में चाय सर्व करते हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सुनील की कॉमेडी टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, आप असल कलाकार है। बिना कुछ बोले भी हंसा सकते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा, सर दोबारा आपको कॉमेडी शो में देखना चाहते हैं। वहीं कुछ फैंस उनकी खिंचाई करते भी दिखे.एक फैन ने लिखा, कपिल का शो छोड़ने के बाद चाय का स्टॉल खोल लिया।

बता दें कि हाल ही में सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे गन्ने की रस की दुकान पर खुद गन्ने से रस निकालते दिख रहे थे. इस दौरान उनके एक्सप्रेशन्स भी गजब के थे। बैकग्राउंड में जेम्स बॉन्ड थीम का म्यूजिक सुनाई दे रहा था और सुनील खुफिया एक्सप्रेशन दे रहे थे। आपको बता दें सुनील ग्रोवर एटली की एक फिल्म में नजर आएंगे। जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। हार्ट सर्जरी के बाद से ही सुनील ग्रोवर ने शोबिज इंडस्ट्री से कुछ वक्त के लिए दूरी बना ली। लेकिन 9 अप्रैल को उन्होंने मुंबई में लाइव परफॉर्मेंस दी और सबका दिल जीत लिया। सुनील ग्रोवर हाल ही ऋषिकेश में थे और वहां से उन्हें अपने कई वीडियो शेयर किए। फैंस भी सुनील ग्रोवर की सादगी पर फिदा हो गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब