बॉलीवुड

गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोली- अगर सुधर जाए तो…

Sunita Ahuja And Govinda: गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा काफी चर्चा में रहा। इस बीच, सुनीता ने गोविंदा पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा…
2 min read
Feb 18, 2026
गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोली- अगर सुधर जाए तो...
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (सोर्स: IMDb)

Sunita Ahuja And Govinda:बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों विवादों की वजह से चर्चा में हैं। सुनीता ने गोविंदा पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस के साथ उनके अफेयर का दावा शामिल है। बता दें, सुनीता ने बताया कि वो इस एक्ट्रेस को गोविंदा के शुगर डैडी के रूप में यूज कर रही है।

गोविंदा को माफ करेंगी या नहीं

सुनीता ने एक व्लॉग में बताया की उन्हें नहीं पता कि वो गोविंदा को माफ करेंगी या नहीं। उन्होंने आगे कहा, "वो मेरा बचपन का प्यार है। अगर वो सच में सुधर जाए और हमारे बीच समझदारी से संबंध बनाए, तो मैं उसे माफ कर दूंगी। मुझे वो सब बातें सुनना पसंद नहीं जो न्यूज में आ रही हैं।"

इतना ही नहीं, सुनीता ने साथ ही ये भी कहा कि वो मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और इस उम्र में हर महिला को अपने परिवार का सहारा चाहिए। उन्होंने कहा, "इस उम्र में हमें ऐसे पति और बच्चे चाहिए जो हमारा ख्याल रखें, हमें सपोर्ट करें और तनाव न दें।" तो वहीं दूसरी ओर, कुछ दिन पहले ANI से बातचीत में गोविंदा ने भी आरोपों पर प्रतिक्रिया दी और कहा, "मुझ पर आरोप लगना कोई नई बात नहीं है। ये आरोप मेरी बचपन की प्रेमिका ने लगाए हैं। प्यार के मामले में हमारी नजदीकियां कभी ठीक नहीं रही। लोगों की राय है कि अब जो प्यार है, वो भी उम्र के कारण है।"

करियर में कई सुपरस्टार एक्ट्रेसेस

गोविंदा ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई सुपरस्टार एक्ट्रेसेस जैसे सुष्मिता सेन के साथ काम किया है, लेकिन कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। उन्होंने अपनी पत्नी के बयानों के लिए नए लोगों और फैंस से माफी भी मांगी। एक्टर ने मीडिया को भी भरोसा दिलाया कि वो इंडस्ट्री के नए कलाकारों के साथ काम करने में इच्छुक हैं और कोई भी उनकी या उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने से न डरे।

Updated on:
18 Feb 2026 01:01 pm
Published on:
18 Feb 2026 01:00 pm