बॉलीवुड

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल ने नहीं, धर्मेंद्र के बेटे ने किया काम, दिवंगत पिता की हीरोइन के साथ किया फिल्म का सबसे दमदार सीन

Batwara 1947 Movie Review: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 आज सिनेमाघरोें में रिलीज हो गई है। फिल्म में शबाना आजमी भी नजर आ रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Aug 14, 2026
Batwara 1947 Review
Batwara 1947 Review (फोटो सोर्स- Youtube/aamir khan films)

Batwara 1947 Review: सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की फिल्म 'बंटवारा 1947' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द और पीड़ा को दिखाया गया है। पर्दे पर जज्बातों से भरी इस कहानी ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है। हालांकि इस कहानी में अगर हम ये कहें कि सनी देओल ने काम नहीं किया है तो आप क्या सोचेंगे? जी हां, इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर सनी देओल नजर नहीं आ रहे हैं।

धर्मेंद्र के बेटे के तौर पर दिख रहे सनी

दरअसल जब फिल्म की शुरुआत होती है तो क्रेडिट प्लेट में सनी देओल के नाम के आगे धर्मेंद्र का बेटा लिखा आता है। कुछ समय पहले ही धर्मेंद्र का निधन हुआ है और इस फिल्म के जरिए कहीं ना कहीं उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है। वहीं इस फिल्म में धर्मेंद्र की ही हीरोइन रही शबाना आजमी के साथ उनके कई सीन्स भी मौजूद हैं।

शबाना आजमी के साथ सनी के दमदार सीन्स

इस फिल्म में सनी देओल ने शबाना आजमी के साथ एक के बाद एक कई दमदार सीन्स दिए हैं। एक सीन तो इतना पावरफुल और दमदार है जिसे देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो जाता है। फिल्म का क्लाइमैक्स सीन जहां शबाना आजमी के किरदार को हवेली से बाहर निकालकर घर से बाहर घसीटा जाता है और उसके बाद 'सिकंदर' जिस तरह से माई को गले लगाता है, उसे देखकर हर कोई इमोशनल हो जाता है।

Updated on:
14 Aug 2026 02:20 pm
Published on:
14 Aug 2026 02:20 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है