बॉलीवुड

सनी लियोन ने पति और बच्चों संग नए घर में किया गृह प्रवेश, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। गृह प्रवेश के दौरान सनी, उनके पति और तीन बच्चों ने पिज्जा पार्टी भी की।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 1:56 PM IST
sunny_leone_new_home.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया है। इस घर में एंट्री करते हुए की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान सनी के साथ उनके पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चे निशा, नूह और आशेर भी थे। नए घर में प्रवेश करते हुए इस परिवार के सभी लोग बेहद खुश नजर आए। गृह प्रवेश के बाद सनी बच्चों के साथ पिज्जा पार्टी करती नजर आईं।

( Photo Credit : instagram.com/sunnyleone/ )

सनी लियोन ने अपने सोशल मीडिया पर गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,' भारत में हमारे जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। मुझे यहां मेरे घर और जीवन से बहुत प्यार है और ये खूबसूरत घर वाकई हमारे तीन बच्चों के साथ अतिरिक्त जुड़ाव है। सतनामवाहेगुरु।' सनी के नए घर में प्रवेश पर सेलेब्स और फैंस ने बधाई दी है। एक्ट्रेस के साथ रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' होस्ट करने वाले स्टार रणविजय सिंह ने लिखा,'अरे वाह! बधाई!' सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने कमेंट में लिखा,'बधाई हो।'

( Photo Credit : instagram.com/sunnyleone/ )

सनी की शेयर एक अन्य फोटो में डेनियल, सनी को गोद में उठाए हुए हैं और तीनो बच्चे साथ खड़े हैं। सनी के एक बेटे ने मां को उठाने में सपोर्ट करने का पोज भी दिया।

( Photo Credit : instagram.com/sunnyleone/ )

एक्ट्रेस ने वो फोटो भी शेयर की है जिसमें पूरा परिवार पिज्जा पार्टी कर रहा है। सभी लोग फर्श पर बैठकर पिज्जा एंजॉय करते दिखाई दिए।

( Photo Credit : instagram.com/dirrty99/ )

गौरतलब है कि अप्रेल में खबर आई थी कि सनी ने मुंबई में एक 5बीएचके अर्पाटमेंट खरीदा है। उनका ये घर अंधेरी वेस्ट में अटलांटिस नाम के प्रोजेक्ट में 12वीं मंजिल है। इसका कारपेट एरिया 3967 फीट का है। इसके लिए एक्ट्रेस ने 48 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई थी। सनी और डेनियल का एक घर अमरीका के लॉस एंजिलिस में भी है।

पिछले साल भारत में लॉकडाउन के दौरान वह अपने परिवार संग इस घर में रहने चली गईं थीं। महामारी के दौरान देश छोड़ने को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन

‘क्या मैं 60 की उम्र में भी हीरो हूं?’ शाहरुख खान ने बताया क्यों बनाई फिल्म ‘किंग’, उम्र के अंतर पर भी किया खुलासा

सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड