बॉलीवुड

यह अभिनेत्री सनी लियोन को निकलवाना चाहती थी देश से बाहर, की थी बैन करने की मांग, बाद में मांगनी पड़ी माफी

शुरुआत में उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लेकिन आज उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2019, 1:18 PM IST
Sunny leone
Sunny leone

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन आज अपना बर्थडे मना रही हैं। उनका जन्म 13 मई, 1981 को हुआ था। बॉलीवुड में आने से पहले वह एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम करती थीं। इस वजह से उनको यहां काफी कुछ सहना पड़ा। उन्होंने फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। शुरुआत में उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लेकिन आज उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हालांकि उनका सफर आसान नहीं रहा।

4 साल पहले ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सनी लियोन को देश से बाहर निकालने और बैन करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि भारत में सनी लियोन को बैन कर देना चाहिए। उसे घसीट कर देश से बाहर निकाल देना चाहिए। साथ ही उनका कहना था कि सनी के कारण अन्य अभिनेत्रियों को भी एक्सपोज करना पड़ता है।

राखी ने कहा था, 'सनी को बोलो कि मेरे भारत से चलीं जाए।' हालांकि बाद में राखी ने एक शो के दौरान माफी भी मांगी थी। टीवी शो ‘जज्बात’ पर राखी ने कहा था,'मैंने उस वक्त गलत कहा था। मैं भूल गई थी कि सनी को भारत की जनता ने बुलाया था। मैंने हमेशा सनी के बारे में गलत धारणाएं बनाई।'

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव