बॉलीवुड

सनी लियोन और इमरान हाशमी बने इस बिहारी स्टूडेंट के माता-पिता, वायरल फोटो से मची हलचल

सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक बिहारी स्टूडेंट की मां सनी लियोन और पिता इमरान हाशमी बने हैं। आइए इस फोटो की सच्चाई जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2024, 12:01 PM IST
emraan hashmi sunny leone
सनी लियोन- इमरान हाशमी

सोशल मीडिया पर एक ऐसे स्टूडेंट के एग्जामिनेशन फॉर्म की फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि क्या कारनामा है। दरअसल, बिहार के एक स्टूडेंट ने एग्जामिनेशन फॉर्स भरते समय अपने माता-पिता के नाम वाली जगह पर बॉलीवुड सेलेब्स के नाम लिख दिए है। यह फॉर्म की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर यूजर्स भी इस स्टूडेंट की हरकत पर चौंक रहे हैं।

वायरल हुआ एग्जामिनेशन फॉर्म

स्टूडेंट के वायरल फॉर्म में पिता के नाम की जगह इमरान हाशमी और माता के नाम की जगह सनी लियोन लिखा हुआ है। फॉर्म देखकर यह भी कहा जा सकता है कि यह स्टूडेंट बाबा साहब अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। जैसे ही यह फॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ थोड़ी ही में देर में यह वायरल हो रहा। इस पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई।

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल एग्जामिनेशन फॉर्म के पोस्ट पर यूजर्स ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये कैसे हो सकता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये बिहार है भइया, यहां कुछ भी हो सकता है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'वाह नहीं नहीं वाह।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बच्चे ने तो माता-पिता का नाम ही बदल दिया है। वाह अब यही देखना बाकी रह गया था।'

Updated on:
9 Oct 2024, 12:01 PM IST
Published on: