
'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर आज होगा रिलीज
Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Release: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर आज रिलीज होने के लिए तैयार है। यह ट्रेलर जयपुर के राज मंदिर सिनेमा में लॉन्च किया जाएगा। इस प्रोग्राम में कार्तिक, तृप्ति और विद्या बालन शामिल होंगी। विद्या बालन ने फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में मंजुलिका का रोल निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।
अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी भूल भुलैया 3 में विद्या बालन मंजुलिका के रूप में अपनी भूमिका फिर से निभाती नजर आएंगी, जबकि कार्तिक आर्यन रूह बाबा का रोल निभाएंगे। इसमें रूह बाबा कोलकाता में एक प्रेतवाधित हवेली में जाता है और एक प्रतिशोधी आत्मा मंजुलिका से भिड़ जाता है। इस फिल्म में राजपाल यादव, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर के किरदार भी दिखाए गए हैं।
भूल भुलैया 3 फिल्म सिनेमाघरों में 1 नवंबर, 2024 यानी दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर सिंघम अगेन से होगी, जिसका ट्रेलर बीते कल यानी 8 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है।
Updated on:
9 Oct 2024, 11:00 AM IST
Published on:
9 Oct 2024, 11:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.