बॉलीवुड

Sunny Leone ने इस बात को लेकर छोड़ी मूवी की शूटिंग, तस्वीरें वायरल

शूटिंग छोड़ गांव के एक स्कूल में पहुंची सनी लियोनी। जानें क्या है पूरा मामला
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2024, 6:26 PM IST
Sunny Leone
Sunny Leone

Sunny Leone Latest Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) कर्नाटक में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में काफी बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने शूटिंग से वक्त निकालकर कब्बाली नामक एक छोटे से गांव के स्कूल का दौरा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के स्कूल पहुंचने पर स्टूडेंट्स उनसे मिलने के लिए काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। वह स्कूल के क्लास रूम में जाती हैं, गेम्स खेलती हैं और स्टूडेंट्स के साथ तस्वीरें क्लिक कराती हैं।

Sunny Leone Latest Updates

तमिल फिल्म 'कोटेशन गैंग' में नजर आएंगी सनी लियोनी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी (Sunny Leone) ने हाल ही में तमिल फिल्म 'कोटेशन गैंग' का फर्स्ट लुक जारी किया, जिसमें ग्लैमरस अवतार को छोड़ वह एक ग्रामीण माफिया सदस्य की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में उन्होंने एक्टर जैकी श्रॉफ की गर्दन पकड़ी हुई हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा 'द फैमिली मैन' फेम प्रियामणि भी लीड रोल में हैं।

इसके अलावा, सनी के पास लेखक अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' भी है। इस फिल्म का प्रीमियर पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और जल्द ही इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा, वह हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा के साथ एक अनटाइटल फिल्म पर भी काम कर रही हैं। उनके अपकमिंग मलयालम प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

सनी लियोनी का असली नाम क्या है?

उनके लाइफ की बात करें तो सनी लियोनी (Sunny Leone) का जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में पंजाबी परिवार में हुआ। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। 2003 में पॉर्न इंडस्ट्री में आने से पहले सनी ने बेकरी और टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में काम किया था।

उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। फिर डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें 'जिस्म 2' का ऑफर दिया। इस फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा नजर आए। इसके बाद उन्हें बैक टू बैक फिल्में मिलती गईं।

उन्होंने 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला', 'कुछ-कुछ लोचा है', 'मस्तीजादे', 'वन नाइट स्टैंड' (2016) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Also Read
View All
‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, रितेश शाह बोले- हम थोड़े हैरान रह गए थे

सोना महापात्रा ने दलेर मेहंदी के समर्थनों पर कसा तंज?, बोलीं- हमदर्दी जवाबदेही की जगह नहीं ले सकती

दलेर मेंहदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पिता की सेहत पर तोड़ी चुप्पी, नशे में धुत और गाना न गाने के लगे थे आरोप

मंत्री आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी है उनकी तबीयत? ड्राइवर के लिए मांगी दुआ

Tum Mere Ho Review: प्यार, धोखा और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’, बॉलीवुड में चमकने को तैयार टीवी के दो बड़े सितारे